Breaking News

वनग्रामों में अधिसूचित फसलों की सीमा 25 हेक्टेयर तक कि जाए - दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

वनग्रामों में अधिसूचित फसलों की सीमा 25 हेक्टेयर तक कि जाए - दिग्विजय सिंह


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

भोपाल -  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वनवासियों की चिंता जताते हुए वनग्रामों में अधिसूचित फसलों की सीमा 25 हेक्टेयर तक किये जाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा है।

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र मे उन्होंने सीएम शिवराज सिंह से कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों में बदलाव करते हुए वनग्रामों में अधिसूचित फसलों की सीमा 25 हेक्टेयर तक कि जाए जिससे प्रदेश के वनग्रामों में रहने वाले लाखों आदिवासी किसानों को योजना का लाभ मिल सकेगा।

दिग्विजय सिंह लिखा की मध्यप्रदेश शासन द्वारा 14 जुलाई 2020 को जारी राजपत्र के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा के दायरे में राज्य शासन ने 100 हेक्टेयर से अधिक फसलों वाले पटवारी हल्के को शामिल किया है, जबकि मध्यप्रदेश में 600 से अधिक वन ग्रामों में 100 हेक्टेयर से कम रकबे में विभिन्न फसलें ली जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह प्रदेश के 22 जिलों में रहने वाले वनवासी किसान इस योजना से लाभान्वित होने से वंचित रह जाएंगे। इसलिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सुधार किया जावे।

कोई टिप्पणी नहीं