Breaking News

अब ग्रामों में तेजी से पैर पसारने लगा कोरोना 31 सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव 16 संक्रमितों ने गवाई जान 169 सक्रिय मरीज

अब ग्रामों में तेजी से पैर पसारने लगा कोरोना

हरदा। शहर के अलावा कोरोना अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से फैलने लगा है। प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। चिन्ता की बात तो यह है कि अभी तक सुरक्षित रहा वनांचल भी कोरोना की चपेट में आने लगा है। यदि कोरोना फैलने की यही रफ्तार रही तो स्तिथि काफी भयावह हो सकती है। ऐसे हालात में फिर इस पर काबू पाना बहुत मुश्किल होगा।

31 सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव 

हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि,आज दिनांक 26/09/2020 को 31 सेम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई है। जिनकी क्रमशः उम्र 27  वर्ष  महिला मांदला खिरकिया, उम्र 24 वर्ष महिला वार्ड नम्बर 15 छीपावड, उम्र 45 वर्ष महिला रेहटाकला, उम्र 50 वर्ष पुरुष वार्ड नम्बर 14 टिमरनी, उम्र 48 वर्ष पुरुष खरतलाय टिमरनी, उम्र 21 वर्ष महिला खरतलाय टिमरनी, उम्र 80 वर्ष पुरुष वार्ड नम्बर 06 टिमरनी, उम्र 25 वर्ष पुरूष वार्ड नम्बर 13 टिमरनी, उम्र 40 वर्ष महिला पीलियाखाल हरदा, उम्र 48 वर्ष पुरुष पीलियाखाल हरदा , उम्र 40 वर्ष पुरुष पुलिस क्वाटर हरदा, उम्र 37 वर्ष पुरुष ड़ी आर पी लाईन हरदा, उम्र 23 वर्ष महिला डुमलाय हंडिया, उम्र 25 वर्ष महिला खेडा हंडिया , उम्र 28 वर्ष पुरुष रोलगांव, उम्र 25 वर्ष पुरूष रोलगांव , उम्र 28 वर्ष महिला रोलगांव, उम्र 45 वर्ष पुरुष रोलगांव, उम्र 24 वर्ष महिला रोलगांव , उम्र 52 वर्ष पुरुष कुकरावत, उम्र 24 वर्ष महिला कुकरावत, उम्र 50 वर्ष महिला कुकरावत, उम्र 35 वर्ष महिला रहटगांव, उम्र 60 वर्ष महिला रहटगांव, उम्र 44 वर्ष पुरुष छीरपुरा, उम्र 20 वर्ष महिला छीपानेर रोड हरदा, उम्र 54 वर्ष महिला भादूगांव, उम्र 63 वर्ष पुरुष रन्हाईकला, उम्र 37 वर्ष पुरुष भादूगांव, उम्र 35 वर्ष पुरुष भादूगांव, उम्र 64 वर्ष महिला वार्ड नम्बर 12 हरदा के निवासी हैं।

16 संक्रमितों ने गवाई जान 169 सक्रिय मरीज

अभी तक भेजे गए कुल 14357 में से 13581 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 776 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 169 है। 633 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 16 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं। 2 हज़ार 905 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है। जिले की स्वास्थ संस्थाओ की फीवर क्लिनिक में 335 मरीजो का परिक्षण कर स्वस्थ लाभ दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं