Breaking News

हरदा जिले में फिर हुआ कोरोना विस्फोट 54 सैम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई

हरदा जिले में फिर हुआ कोरोना विस्फोट 54 सैम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई


हरदा (लोकमत चक्र.कॉम) - कोरोना  कोविड-19  के मामले में आम जनता की लापरवाही, प्रशासन की समझाइश पर भारी पड़ रही है। प्रशासन के सारे जतन के बावजूद आम जनता के द्वारा मास्क पहनने में लापरवाही सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन नहीं करना अब जनता के लिए ही खतरनाक होता जा रहा है इसी के चलते आज हरदा जिले में 54 सैंपल की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

डाॅ. किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि आज दिनांक 30.09.20 को 590 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। कुल 54 पाजीटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई  एवं 536 रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। तथा 760 सैम्पल की रिपोर्ट आना शेष है।   

डाॅ. के के नागवंशी ने बताया कि आज दिनांक 30.09.20 को भोपाल से 54 पाजीटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनकी क्रमशः उम्र 58 वर्ष पुरुष वार्ड नम्बर 13 टिमरनी, उम्र 26 वर्ष महिला वार्ड नम्बर 02 टिमरनी, उम्र 42 वर्ष पुरुष वार्ड नम्बर 08 टिमरनी, उम्र 25 वर्ष पुरूष भायली टिमरनी, उम्र 40 वर्ष पुरुष वार्ड नम्बर 01 टिमरनी उम्र 45 वर्ष पुरूष वार्ड नम्बर 07 टिमरनी, उम्र 47 वर्ष पुरुष वार्ड नम्बर 08 टिमरनी, उम्र 75 वर्ष पुरुष गहाल हरदा, उम्र 20 वर्ष पुरुष झांझरी खिरकिया, उम्र 23 वर्ष पुरुष सिरकम्बा हरदा, उम्र 52 वर्ष पुरुष मांदला खिरकिया, उम्र 40 वर्ष महिला गढीपुरा हरदा, उम्र 26 वर्ष पुरुष महेश्वरी भवन हरदा, उम्र 35 वर्ष महिला गुलाब सिटी कालोनी हरदा, उम्र 38 वर्ष महिला बस स्टेण्ड के पास हरदा, उम्र 65 वर्ष महिला डेडगांव चारूवा, उम्र 18 वर्ष पुरुष गणेश चैक हरदा ,उम्र 40 वर्ष पुरूष वार्ड नम्बर 10 टिमरनी, उम्र 62 वर्ष महिला वार्ड नम्बर 06 टिमरनी, उम्र 45 वर्ष महिला वार्ड नम्बर 14 टिमरनी, उम्र 33 वर्ष महिला महराणा प्रताप कालोनी हरदा, उम्र 53 वर्ष पुरुष वार्ड नं. 06 टिमरनी, उम्र 55 वर्ष पुरुष गुर्जर छात्रावास सिराली, उम्र 65 वर्ष महिला ग्राम मोहनपुर हंडिया, उम्र 45 वर्ष पुरुष ग्राम बंदी मुहाडिया सिराली, उम्र 46 वर्ष महिला वार्ड नं. 06 टिमरनी, उम्र 62 वर्ष पुरुष सुभाष वार्ड हरदा, उम्र 25 वर्ष महिला ग्राम बारजा टिमरनी, उम्र 72 वर्ष महिला ग्राम सामरधा टिमरनी, उम्र 20 वर्ष महिला सामरधा टिमरनी, उम्र 28 वर्ष पुरुष ग्राम सामरधा टिमरनी, उम्र 50 वर्ष पुरुष सिराली, उम्र 68 वर्ष पुरुष वार्ड नं. 08 टिमरनी, उम्र 36 वर्ष पुरुष वार्ड नं. 12 हरदा, उम्र 06 माह बालिका व्ही.व्ही. गिरी वार्ड हरदा, उम्र 47 वर्ष महिला सिराली, उम्र 29 वर्ष महिला व्ही.व्ही. गिरी वार्ड हरदा, उम्र 02 वर्ष बालक व्ही.व्ही. गिरी वार्ड हरदा, उम्र 03 वर्ष  बालक व्ही.व्ही. गिरी वार्ड हरदा, उम्र 30 वर्ष महिला व्ही.व्ही. गिरी वार्ड हरदा, उम्र 34 वर्ष पुरूष व्ही.व्ही. गिरी वार्ड हरदा, उम्र 69 वर्ष पुरूष व्ही.व्ही. गिरी वार्ड हरदा, उम्र 30 वर्ष महिला ग्राम डेडगाव खिरकिया, उम्र 85 वर्ष महिला वार्ड नं. 12 हरदा, उम्र 35 वर्ष महिला ग्राम डेडगाव खिरकिया, उम्र 10 वर्ष बालिका ग्राम झाडपा हंडिया, उम्र 55 वर्ष पुरुष सिराली, उम्र 32 वर्ष महिला श्यामा नगर हरदा, उम्र 40 वर्ष पुरुष रहंटगाव, उम्र 29 वर्ष पुरुष ग्राम फुलडी, उम्र 58 वर्ष पुरुष ग्राम भादूगांव टिमरनी, उम्र 37 वर्ष महिला ग्राम भादूगांव टिमरनी, उम्र 74 वर्ष पुरुष वार्ड नं. 04 टिमरनी, उम्र 44 वर्ष पुरुष वार्ड नं. 04 टिमरनी के निवासी है।

डाॅ. नागवंशी ने बताया कि हरदा जिले के अन्तर्गत जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर आज दिनांक 30.09.2020 को फीवर क्लीनिक में 248 मरीजों का परीक्षण कर स्वास्थ्य लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि आज दिनांक 30.09.2020 को भोपाल, टिमरनी, खिरकिया, हरदा एवं होम आईसोलेशन से कुल 04 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। जिनकी क्रमशः उम्र 38 वर्ष पुरूष हंडिया, उम्र 28 वर्ष महिला हंडिया, उम्र 40 वर्ष पुरूष चैबे कालोनी, उम्र 32 वर्ष पुरूष जिला चिकित्सालय हरदा के निवासी है।                                                                                                                                                        डाॅ. नागवंशी ने सभी स्वस्थ्य हुये मरीजो को 07 दिनो तक होम कोरांटीन मे रहने की सलाह दी गई साथ ही सभी स्वस्थ्य मरीजो को आवश्यक दवाईयाॅ एवं काढ़ा भी दिया गया।


➡️ कोरोना हेल्थ बुलेटिन दिनांक 30.09.2020 -

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा डाॅ. के के नागवंशी ने आज दिनांक 30.09.2020 को कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी किया जो इस प्रकार है आईडी एसपी शाखा हरदा से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार -

हरदा जिले में चिकित्सा दल द्वारा  52771 व्यक्तियो की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

कोरोना के संक्रमण के आज दिनांक तक 16043 संदिग्ध केस की जाॅंच की गई है।

जिला कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के द्वारा होम आइसोलेषन में रहने वाले सभी पाजीटिव मरीजो का फालोअप लिया गया। 

● लैब रिपोर्ट की जानकारी :- 

आज दिनांक 30.09.2020 तक भेज गये कुल सैम्पल की संख्या :- 16068

आज दिनांक 30.09.2020 को भेजेे गये सैम्पल की संख्या :- 216

आज दिनांक 30.09.2020 तक कुल प्राप्त रिर्पोट की संख्या :- 15308

आज दिनांक को प्राप्त सैम्पल की रिर्पोट         :- 590

आज दिनांक तक कोरोना से मृत मरीजो की संख्या :- 16     

आज दिनांक तक कोरोना सक्रिय मरीज की संख्या      :-  212      

आज दिनांक तक कोरोना से स्वास्थ्य हुये मरीज की संख्या   :- 689

कोई टिप्पणी नहीं