Breaking News

मजदूर और हम्मालों ने अनूठे अंदाज में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया 70वें जन्मदिन पर 70 मीटर लम्बी कार्ड शीट पर लिखा हैप्पी बर्थ डे दिल्ली भेजा जाएगा शुभकामना सन्देश

मजदूर और हम्मालों ने अनूठे अंदाज में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया


70 वें जन्मदिन पर 70 मीटर लम्बी कार्ड शीट पर लिखा हैप्पी बर्थ डे

दिल्ली भेजा जाएगा शुभकामना सन्देश   

हरदा। स्थानीय कृषि उपज मंडी में भारतीय मजदूर संघ द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंडी में काम करने वाले हम्माल और मजदूरों ने कागज की सीट पर शुभकामना संदेश लिखकर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इस कार्य मे मजदूरों के बच्चे, आर्टिस्ट सतीश गुर्जर उनकी टीम के साथ मंडी कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। मंडी में कड़ी मेहनत करने वाले और वजन उठाने वाले मजदूर और हम्मालों के हाथ में आज बोरों के बजाय रंगों के पेन और रंग बिरंगी स्याही थी। मजदूरों ने शुभकामना संदेश लिखकर  अपनी मन की भावनाएं व्यक्त की। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री जितेंद्र सोनी  ने बताया कि  इस काम में लगभग 70 से ज्यादा मजदूरों ने भाग लेकर पीएम मोदी के 70 वे जन्मदिन पर  70 मीटर लंबी शुभकामना संदेश भरी चिट्ठी लिखी।


◆ स्वदेशी वस्तुओं का किया उपयोग -

उन्होंने बताया कि इस काम में  उपयोग की जाने वाली  सभी सामग्री स्वदेशी थी। पीएम मोदी के प्लाटिक मुक्त भारत अभियान से प्रेरित होकर इस काम में किसी भी तरीके से प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग नहीं किया गया। मंडी में काम करने वाले वरिष्ठ हम्माल राममूरत ने कहा कि देश में जब कोरोना का संक्रमण चल रहा था, उस कठिन दौर में पीएम मोदी ने मंडी और खेती के जरिए  किसानों, मजदूरों और हम्माल के हाथों को काम दिया। जिसके कारण हमारा जीवन चक्र चला। इसलिए हमने आज उन्हें धन्यवाद दिया।  साथ ही जन्मदिन की बधाई देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की । इस मौके पर  प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मजदूरों के इस अनोखे अंदाज की सराहना की। इस मोके पर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनकर उसे हल करने का आश्वासन भी दिया । 

भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अमृत पटेल ने बताया कि आज विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री कमल पटेल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पीएम मोदी के  जन्मदिन पर  मजदूरों द्वारा  लिखी गई शुभकामनाओं से भरी चिट्ठी  पीएम मोदी को दिल्ली भेजी जाएगी। इस अवसर पर शिव सोलंकी, दिनेश जांगरे, रामशंकर बुनकर, राजेन्द्र पारे, भल्लावी जी, अनिता जी, अरुनलता दुबे, गंगाचरण दमाड़े, कैलाश विश्वकर्मा, ओम गुर्जर,सुनील गोल्या, मंडी के दिलीप, बंशी ठाकरे, राजू, सोनू पंजाबी, ईश्वर काका आदि मुख्यरूप से उपस्तिथ थे।


कोई टिप्पणी नहीं