Breaking News

कृषि मंत्री ने विभिन्न ग्रामोंं में किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन अतिवर्षा ओर बाढ़ से हुई फसल नुकसानी का भी निरीक्षण किया

कृषि मंत्री ने विभिन्न ग्रामोंं में किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

अतिवर्षा ओर बाढ़ से हुई फसल  नुकसानी का भी निरीक्षण किया

हरदा।  मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा जिले के हरदा ग्रामीण मण्डल के ग्रामों का दौरा कर विभिन्न कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्रामीणों, किसानों से मुलाकात कर अतिवृष्टि ,बाढ़ से हुई नुकसानी का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने ग्राम पलासनेर पहुँचकर भारत माता चौक जिसकी निर्माण लागत 5 लाख पचास हजार है इसका लोकार्पण किया। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण लागत 20 लाख रुपये, पुलिया निर्माण  लागत 6 लाख 69 हजार रुपए, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र भवन लागत 24 लाख रुपए सहित लाखों रुपये के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने  ग्रामीणों से मुलाकात कर ,खराब सोयाबीन फसल के संबंध में चर्चा की। 


इस दौरे में भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ,मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश मुकाती, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, दर्शन सिंह गहलोत, केदार पटेल, सुभाष पटेल, सुनील यादव, नेकराम शर्मा, सरपंच श्रीमती योगिता रामविलास पटेल, अपर कलेक्टर जेपी सैयाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा सुश्री नीलम रैकवार, सचिव मनीष व्यास, सचिव संघ सहित अधिकारी कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं