Breaking News

मॉडल मंडी एक्ट के विरोध में मंडी अधिकारी-कर्मचारियों ने लगाये नारे मांगे पूरी नहीं होने पर मंडी परिसर दिया धरना

मॉडल मंडी एक्ट के विरोध में मंडी अधिकारी-कर्मचारियों ने लगाये नारे

मांगे पूरी नहीं होने पर मंडी परिसर दिया धरना


हरदा। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल के आह्वान पर स्थानीय कृषि उपज मंडी के अधिकारी कर्मचारियों ने आज मॉडल मंडी एक्ट के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मंडी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया था। परंतु शासन प्रशासन द्वारा इनकी मांगो पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। 

संघ का कहना है कि मॉडल मंडी एक्ट के लागू होने से अधिकारी कर्मचारियों को होने वाले सम्भावित आर्थिक नुकसान का समाधान किया जाना चाहिए। मंडी के सभी कर्मचारियों के वेतन भत्ते और पेंशन सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं