Breaking News

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने आ रहे केंद्रीय दल को लेकर कलेक्टर ने मुस्तैद किया अधिकारियों को...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने आ रहे केंद्रीय दल को लेकर कलेक्टर ने मुस्तैद किया अधिकारियों को...

हरदा जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुई फसल क्षति के मूल्यांकन के उद्देश्य केंद्रीय मूल्यांकन दल द्वारा 11 सितंबर को हरदा जिले का भ्रमण किया जा रहा है। केंद्रीय दल के भ्रमण के समय उपस्थित रहने के लिए कलेक्टर हरदा संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर अनुविभागीय अधिकारियों , तहसीलदारों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पाबंद किया है, कि सभी लोग अपने क्षेत्र अंतर्गत केंद्रीय दल के भ्रमण के समय अपने क्षेत्र की समस्त जानकारियों के साथ उपस्थित रहेंगे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय दल द्वारा हरदा जिले के ग्राम मालपोन, कुसिया, अबगांव कला, हरदा, उड़ा, चारखेड़ा आदि ग्रामों का भ्रमण कर फसलों की स्थिति का मूल्यांकन किया जावेगा।

कोई टिप्पणी नहीं