Breaking News

गीता पांडेय राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

गीता पांडेय राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

हरदा। समाज सेवा के क्षेत्र में अपना  महत्वपूर्ण योगदान  देने वाली  समाज सेविका  गीता पांडेय को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया है।  उल्लेखनीय है कि गीता पाण्डेय को लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने के लिए काफी जाना जाता है। इसके लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। जब लॉक डाउन चल रहा था उस समय भी उन्होंने लोगों के घरों मे जाकर उन्हें मास्क दिए तथा  भोजन वितरण भी किया। इसके अलावा अलग-अलग तरह से वह सामाजिक कार्य करती रहती हैं। 

स्वर्ण भारत परिवार  के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पंडित  एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा अजिता सिंह ने गीता पांडे को स्वर्ण भारत परिवार की तरफ से सामाजिक कार्यों के लिए यह अवार्ड देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि आप इसी प्रकार आगे भी अपने राज्य में शिक्षा के प्रचार-प्रसार से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अपनी अहम् भूमिका निभाते हुए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगी।

10 हजार से अधिक आवेदकों में चुनी गई गीता पांडेय

देश के सभी राज्यों से आये हुए दस हज़ार से अधिक आवेदनों में से गीता पांडेय की प्रोफाइल को टॉप फाइनलिस्ट की सूची में स्थान मिला है। उनकी इस उपलब्धी पर शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं