Breaking News

संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह कूदेंगे चुनावी जंग में मंत्री बिसाहू लाल के खिलाफ़

संयुक्त कलेक्टर रमेश सिंह कूदेंगे चुनावी जंग में मंत्री बिसाहू लाल के खिलाफ़


नूपपुर में बदले सियासी गणित ...
प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह के खिलाफ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रमेश सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगे। रमेश ने चुनावी तैयारी के मद्देनजर आज राज्य प्रशासनिक सेवा के संयुक्त कलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। वे कांग्रेस की टिकट से यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस हालांकि अनूपपुर से टिकट घोषित कर चुकी है पर माना जा रहा है कि अब कांग्रेस टिकट बदलेगी। ऐसा न हुआ तो वे किसी और दल से चुनावी जंग में कूदेंगे।

राज्य प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सतना, उमरिया, डिंडोरी समेत कई जिलों में सेवाएं दे चुके रमेश सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें लोकसभा चुनाव के दौरान भी जोरों पर थीं लेकिन तब उन्हें टिकट मिलने का ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया था। इसके बाद अब जबकि अनूपपुर विधानसभा सीट 6 माह से खाली है और यहाँ उपचुनाव होने वाले हैं तो रमेश सिंह ने फिर कांग्रेस से दावेदारी ठोकी है। हालांकि उनकी दावेदारी को नकारते हुए कांग्रेस की पहली सूची में मंत्री बिसाहू लाल के करीबी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सहमति पर विश्वनाथ सिंह कुंजाम को टिकट मिल गया है। कुंजाम के टिकट की घोषणा के बाद यहाँ कांग्रेस कैंडिडेट का विरोध भी हुआ है।

बिसाहू के कारण बदलेगी टिकट -

कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद मंत्री बिसाहू लाल ने एक कार्यक्रम में पिछले माह कहा था कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वही करेंगे जो वे कहेंगे और चुनाव में उनकी जीत तय है। इसके बाद कांग्रेस अनूपपुर के जिलाध्यक्ष की बिसाहू से मिलीभगत चर्चा में है। हालांकि जिलाध्यक्ष पीसीसी को यह भरोसा दिलाने में कामयाब रहे हैं कि वे कांग्रेस से दगा नहीं करेंगे। अब अगर टिकट बदली और रमेश सिंह को मौका दिया गया तो अनूपपुर जिलाध्यक्ष की कुर्सी भी खतरे में आ सकती है।

विशाल रैली निकाल किया था शक्ति प्रदर्शन 

रमेश सिंह ने पिछले माह अनूपपुर में कई किमी लम्बी वाहन रैली निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया था। तब दावा किया गया था कि रैली में करीब 1 हजार वाहन शामिल थे लेकिन जब टिकट बंटा तो उनका नाम गायब था। सूत्रों के मुताबिक सिंह के करीबी नेताओं ने क्षेत्र में रमेश सिंह के मजबूत जनाधार और राजनीतिक पकड़ से कांग्रेस के नेताओं को अवगत कराया है। सूत्रों का कहना है कि सिंह ने अब चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। इसलिए इस्तीफा दिया है। अगर कांग्रेस ने टिकट नहीं बदला तो वे किसी दूसरे दल से चुनावी जंग में कूद सकते हैं।

इनका कहना....
हां, मैंने इस्तीफा दे रहा हूँ। अभी उसी प्रोसेस में जुटा हूँ। इस्तीफा स्वीकृत होने के बाद ही बाकी बातें बता सकूंगा।
-रमेश सिंह, संयुक्त कलेक्टर

कोई टिप्पणी नहीं