Breaking News

कमलनाथ के खिलाफ f.i.r. हुई तो प्रदेश में आग लग जाएगी कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में बोले पूर्व विधायक आरके दोगने

कमलनाथ के खिलाफ f.i.r. हुई तो प्रदेश में आग लग जाएगी

कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में बोले पूर्व विधायक आरके दोगने

हरदा। किसान आत्महत्या ओर चना घोटाले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है कांग्रेस ने 1 सप्ताह का अल्टीमेटम दे दिया है, अगर गरीब किसानों को न्याय नही मिलता तो किसान और कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। वही एक सवाल के जवाब में कांग्रेस के पूर्व हरदा विधायक डॉक्टर आरके दोगने ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की भाजपा की मांग के सवाल पर कहा कि यदि कमलनाथ जी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई तो पूरे प्रदेश में आग लग जाएगी। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष LN पवार ओर कांग्रेसजनों ने BJP को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।


यह बोले कांग्रेजन -

1.सरकार मंत्री और अधिकारियो को बचाने के लिए किसानों को फर्जी बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है।

2.कृषि मंत्री खुद किसान है तो फर्जी किसान की परिभाषा बताए। 

3.किसान ऋण माफी के मुद्दे पर कृषि मंत्री कमल पटेल विधानसभा में सच ओर किसानों के सामने झूठ बोलते है।

4.चना घोटाले की सम्पूर्ण जाँच होनी चाहिए ये बड़ा स्केम है। अधिकारियों ने गोदामो में चने के नाम पर मक्का रखी है।

5. हरदा के पूर्व विधायक डॉ RK दोगने ने उपचुनाव को लेकर कहा मध्यप्रदेश में BJP 2-3 माह की मेहमान है। चुनाव के बाद प्रदेश में वापस कांग्रेस की सरकार बनेगी।

6. कमलनाथ पर fir हो गई तो प्रदेश में आग लग जाएगी डॉ RK दोगने।

कोई टिप्पणी नहीं