Breaking News

10 हजार के इनामी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

10 हजार के इनामी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या का प्रयास ओर अवैध हथियार के मामले में जारी था स्थाई वारंट


लो
कमत चक्र.कॉम (23 oct. 2020)

हरदा। पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को छीपाबड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास तथा अवैध हथियार का मामला दर्ज है। न्यायालय ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थायी वारंट जारी किया था। आरोपी पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी खिरकिया व थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में थाना के स्थाई वारंटियों की तामिली का अभियान चलाया गया। जिसमें टीम गठित कर अभियान के तहत न्यायालय खिरकिया के प्रकरण क्रमांक 207 / 19 धारा 307, 34  भादवी 25/ 27, आर्म्स एक्ट का स्थाई वारंटी मोहन उर्फ मोहन मास्टर पिता पन्नालाल बलाई उम्र 60 साल निवासी वार्ड क्रमांक 7 खिरकिया को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम ₹10000 की घोषणा की थी। आरोपी वर्ष 2019 से फरार था। फरार आरोपी को घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार प्रकरण क्रमांक 3075 /14 का स्थाई वारंटी बंसीलाल पिता शिवनारायण उम्र 23 साल निवासी अंजरूद रैयत थाना छीपाबड़ को भी गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया। स्थाई वारंटी को पकड़ने में एसएचओ ज्ञानू जैसवाल, उनि मनीष चौधरी, साउनि सूरतलाल मालवीय, प्रधान आरक्षक गया प्रसाद दुबे, आरक्षक 214 मनोज, 155 राजेश, 356 अशोक, 179 सुनील का  विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं