Breaking News

आज फिर 21 सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव आई

बढ़ रहा कोरोना का दायरा, वनांचल से भी आने लगे मरीज

आज फिर 21 सैम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव आई

हरदा। अभी तक  कोरोना महामारी से दूर रहा वनांचल भी अब इसके दायरे में आ गया है।  प्रतिदिन वनांचल के विभिन्न  ग्रामों से कोरोना के मरीज  सामने आ रहे हैं। वनांचल में  कोरोना संक्रमण का फैलना  काफी चिंताजनक है। कारण यह है कि वनांचल में अधिकांश आदिवासी वर्ग के लोग  छोटे-छोटे मकान में कई सदस्यों के साथ  निवास करते हैं, ऐसी स्थिति में अंदाजा लगाया जा सकता है की यहा संक्रमण के फैलाव को रोक पाना कितना मुश्किल साबित होगा। इसके अलावा  वनांचल  क्षेत्र में  जागरूकता की कमी के चलते यह संकट और भी बढ़ सकता है। 

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग पहले ही स्टाफ और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे में दूरदराज के इन ग्रामों के मरीजों का उपचार कैसे होगा विचारणीय है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि आज 21 सेम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त हुई है।जिनमें उम्र 14  वर्ष  बालिका पाठक कालोनी हरदा, उम्र 09 वर्ष  बालिका पाठक कालोनी हरदा, उम्र 41 वर्ष महिला गणेश चौक हरदा, उम्र 24 वर्ष महिला गौर कालोनी हरदा, उम्र 45 वर्ष महिला सुकरास, उम्र 65 वर्ष पुरुष एलआईजी कालोनी हरदा, उम्र 25 वर्ष पुरुष बालागांव, उम्र 28 वर्ष पुरुष दीदमदा टिमरनी, उम्र 30 वर्ष पुरुष दीदमदा टिमरनी, उम्र 26 वर्ष महिला जिनवानिया सिराली, उम्र 20 वर्ष महिला वार्ड नम्बर 15 छीपावड, उम्र  27 वर्ष महिला नौसर टिमरनी, उम्र 44 वर्ष महिला नौसर, उम्र 48 वर्ष पुरुष नौसर, उम्र 15 वर्ष बालिका नौसर, उम्र 52 वर्ष महिला नौसर, उम्र 45 वर्ष महिला कालकुण्ड सिराली, उम्र 18 वर्ष पुरुष कालकुण्ड सिराली, उम्र 21 वर्ष महिला कालकुण्ड सिराली, उम्र 50 वर्ष महिला कालकुण्ड सिराली, उम्र 19 वर्ष पुरुष चिकलपाट खिरकिया के निवासी है।

कोरोना से मृतकों का कालम हटाया

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक  कोरोना से मृतकों की संख्या केवल 17 बताई गई है। परंतु  शुक्रवार से मृतकों के आंकड़े के  इस कॉलम को भी हटा दिया गया है। विभाग द्वारा ऐसा  किस लिए किया गया यह चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी तक भेजे गए कुल 18877 में से 17794 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 1083 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 155 है, 899 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं