Breaking News

मंत्री सिलावट ने दिया इस्तीफा, राजपूत भी आज से नहीं रहेंगे मंत्री अब 31 मंत्रियों का शिवराज कैबिनेट

मंत्री सिलावट ने दिया इस्तीफा, राजपूत भी आज से नहीं रहेंगे मंत्री

अब 31 मंत्रियों का शिवराज कैबिनेट

लोकमत चक्र.कॉम (21 oct. 2020)

भोपाल - शिवराज कैबिनेट में अब आज से 31 मंत्री होंगे। पहले यह संख्या 33 थी। प्रदेश के दो मंत्रियों जलसंसाधन और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट और राजस्व तथा परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत का कार्यकाल 21 अक्टूबर को रात बारह बजे समाप्त हो जाएगा। मंत्री तुलसी सिलावट ने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे त्यागपत्र में मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि वे भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 चार के प्रावधानों के परिप्रेक्ष्य में 20 अक्टूबर को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री पद से स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने दोपहर से ही त्यागपत्र स्वीकार करने का आग्रह किया है। वहीं राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत का कार्यकाल रात बारह बजे अपने आप ही समाप्त हो जाएगा।

मंत्री पद छोड़ने के बाद बुधवार को चुनाव-प्रचार में निकले सिलावट ने कहा कि मेरे मंत्री पद को बुधवार को 6 महीने हो रहे हैं। मैंने कल ही इस्तीफा दे दिया। पद मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है। मेरे लिए सेवा, मप्र का विकास और प्रगति महत्वपूर्ण है। मैंने पहले भी कांग्रेस छोड़ी, विधायक और मंत्री पद छोड़ा, अभी भी इस्तीफा दे दिया। त्याग-समर्पण मेरी भावना है। मेरा क्षेत्र पहले है, इसलिए कुर्बानी करना मेरे लिए जरूरी है। मेरे क्षेत्रवासियों की सेवा करना ज्यादा जरूरी है। मंत्री पद महत्वपूर्ण है लेकिन सेवा बिना मंत्री पद के भी की जा सकती है।

 दोनों से ये सुविधाएं तत्काल छिनीं -

मंत्री पद जाते ही 1000 किलोमीटर का डीजल/पेट्रोल, 15 हजार रुपए मकान किराया, 3000 रुपये सत्कार भत्ता, मानदेय के बतौर 13 हजार 500 रुपए (मंत्री) और 7500 अलग बन्द हो गया हैै। (इसमें कुछ राशि अलग-अलग भत्तों की बढ़ी हुई लागू है।) साथ ही ड्राइवर, गनमैन, मंत्री को मिलने वाले 8 तरह के भत्ते और मानदेय, ओएसडी, पीए, इंदौर और सागर में मिला सरकारी बंगला, सरकारी दफ्तर, 6 सदस्यीय स्टाफ छिन जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं