Breaking News

विधायक संजय शाह ने किया विधानसभा क्षेत्र की 5 गौशालाओं का भूमि पूजन

विधायक संजय शाह ने किया विधानसभा क्षेत्र की 5 गौशालाओं का भूमि पूजन

सिराली (लोकमत चक्र.कॉम) - गौ सेवा के लिए संकल्पित प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश भर में गौशालाओं हेतु भूमि आवंटन कर शासकीय सहयोग से गौशालाओं का निर्माण करवाया जा रहा है। सरकार की उक्त योजना के तहत टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के सिराली तहसील के पांच ग्रामों में प्रस्तावित गौशालाओं का भूमि पूजन आज क्षेत्र के विधायक श्री संजय शाह ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ संपन्न किया।

सिराली मंडल के 5 ग्रामों में गौ शाला निर्माण हेतु भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे क्षेत्र के विधायक कुँवर श्री संजय शाह, जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिराली मनीष मंगुल्ले की गरिमामयी उपस्थिति में भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सिराली तहसील अंतर्गत गौशाला निर्माण हेतु नाहरजंगल सिराली, ग्राम गोमगाव, ग्राम मगरया, ग्राम पटालदा, ग्राम हसनपुरा भूमि चयनित कर राजस्व विभाग द्वारा आरक्षित की गई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में गौशालाओं का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसके चलते प्रदेश भर के विभिन्न ग्रामों में गौशाला हेतु भूमि आरक्षित की गई है। सरकार की इस पहल से मुक पशुओं आश्रय मिलेगा और क्षेत्र में बेबस और लाचार घूमने वाली गायों को ठिकाना मिल जाएगा जिससे उन्हें असमय काल के गाल में जाने से बचाया जा सकेगा और बूचड़खाने जाने से बचाया जा सकेगा। सरकार की इस पहल से वह सेवकों में काफी हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र के गौ सेवकों ने सरकार के इस कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

कोई टिप्पणी नहीं