Breaking News

सात वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को हंडिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

सात वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को हंडिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदा। विगत 7 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को हंडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। हंडिया थाना प्रभारी सीएस सरियाम ने बताया कि आरोपी सुरेश उर्फ मोटू पिता बंशी कोरकू 35 वर्ष निवासी जामुनवाली थाना हंडिया के विरुद्ध थाने में धारा 323, 294, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध है। 

न्यायालय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थाई वारंट जारी किया था। परंतु आरोपी पुलिस से बचकर यहां वहां भागता रहा। आखिरकार आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री सरियाम के अलावा सहायक उप निरीक्षक सुनील गौर, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र श्रीवास्तव, संदीप कुशवाह, आरक्षक मनोज बाउसकर, मनोज मीणा, दीपक वरकडे, चालक योगेश यादव की प्रमुख भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं