कांग्रेस कमलनाथ की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी - कमल पटेल कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने पर कहा कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं बचा
कांग्रेस कमलनाथ की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी - कमल पटेल
कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने पर कहा कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं बचा
लोकमत चक्र.कॉम (25 oct. 2020)
हरदा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने एक और कांग्रेस विधायक के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं बचा है, कांग्रेस उद्योगपति कमलनाथ की प्राइवेट लिमिटेड बनकर रह गई है, वहां अब चलो चलो है, वहां किसी की कोई सुनवाई नहीं है।
कमल पटेल ने कहा कि पहले जनता को धोखा देकर सरकार बना ली फिर जनप्रतिनिधियों के साथ ही धोखाधड़ी शुरू कर दी इसलिये कांग्रेस पर उसके ही मंत्रियों और विधायकों का भरोसा नहीं बचा तो आम जनता का क्या रहेगा। कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों के भाजपा में आने का सिलसिला जारी है, कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो गई है। उन्होंने लोगों से उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है जिससे प्रदेश के किसानों और आम जनता से धोखाधड़ी करने वाली कांग्रेस का पूरी तरह सफाया किया जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं