Breaking News

फेसबुक दोस्त ने होटल में मुलाकात कर विवाहित महिला से किया बलात्कार बदनाम करने का डर दिखाया, धमकाया और ऐंठ लिया सोने का हार, आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक दोस्त ने होटल में मुलाकात कर विवाहित महिला से किया बलात्कार 

बदनाम करने का डर दिखाया, धमकाया और ऐंठ लिया सोने का हार, आरोपी गिरफ्तार

लोकमत चक्र.कॉम

भोपाल। फेसबुकिया दोस्ती का अंजाम पेशे से शिक्षिका एक विवाहिता को अपनी इज्ज़त लुटाकर भुगतना पड़ा। मामला कुछ ऐसा है कि फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद प्राइवेट स्कूल में काम करने वाली शिक्षिका मंदसौर के युवक से चैटिंग करने लगी। कल भोपाल आने पर उसने महिला के एक होटल में बुलाया यहां पर उसने बदनाम करने की धमकी देते हुए महिला के साथ रेप किया। बाद में और ज्यादा धमकी देकर महिला से सोने का हाल भी ले लिया। पुलिस ने दोपहर में प्रकरण दर्ज करने के बाद देर रात आरोपी को मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया।

शाहपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार - 26 वर्षीय शादीशुदा महिला मिसरोद इलाके में रहती है। वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। फरवरी के महीने में सोशल साइट फेसबुक पर उसकी पहचान मंदसौर निवासी देवेन्द्र जोशी नाम के युवक से हो गई थी। जल्द ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई तथा हर दिन ही चैटिंग होने लगी। दो दिन पहले देवेन्द्र ने महिला को बताया कि वह बुधवार को भोपाल आ रहा है तथा उससे मिलना चाहता है। कल सुबह भोपाल आने के बाद वह शाहपुरा थाना क्षेत्र के भरत नगर स्थित एक होटल में रुक गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला देवेन्द से मिलने के लिए होटल पहुंची। यहां पर थोड़ी देर बात करने के बाद देवेन्द्र ने महिला के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी। महिला ने जब उसका विरोध किया तो बदनाम करने की धमकी दे दी। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

ज्यादती करने के बाद देवेन्द्र ने महिला से कहा- उसे भोपाल में कुछ जरूरी काम है। इस काम के लिए पैसों की जरूरत है। उसने महिला से सोने का हार देने को कहा। महिला ने जब हार देने से मना कर दिया तो पर्स व मोबाइल जबरन अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद महिला जब सोने का हार देने को मान गई तो एक टैक्सी कर वह महिला को उसके घर लेकर गया। महिला ने घर से सोने का हार लाकर देवेन्द्र को दे दिया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। इधर दोपहर में महिला शाहपुरा थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत मिलते ही पुलिस की एक टीम आरोपी को दबोचने के लिए मंदसौर के श्यामगढ़ के लिए रवाना हो गई। आरोपी देवेन्द्र को हिरासत में लेकर देर रात पुलिस भोपाल लौट आई। उसके खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं