Breaking News

भाजपा 19 सीट के फायदे में, कांग्रेस के हाथ आईं सिर्फ 9 विधानसभा, पढ़िए कौन-कहाँ कितने वोट से जीता

भाजपा 19 सीट के फायदे में, कांग्रेस के हाथ आईं सिर्फ 9 विधानसभा, पढ़िए कौन-कहाँ कितने वोट से जीता

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

भोपाल - चुनाव आयोग ने मतोंं की गणना का काम पूरा होने के बाद 21 विधानसभा सीट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बीजेपी को उपचुनाव में 19 सीट का फायदा हुआ है जबकि कांग्रेस के हाथ सिर्फ 9 विधानसभा सीट आईं हैं।जिन सीट के परिणाम घोषित हुए हैं उसमें जीते और निकटतम प्रत्याशी को मिले मत इस प्रकार हैं।

देर रात जिन विधानसभा सीट के परिणाम घोषित किए गए हैं उनमें मुरैना से कांग्रेस उम्मीदवार राकेश मावई ने बीजेपी के रघुराज कंसाना को 5751 वोट, अम्बाह से बीजेपी के कमलेश जाटव ने कांग्रेस के सत्य प्रकाश सखवार को 13892 वोट, गोहद में मेवाराम जाटव कांग्रेस ने रणवीर जाटव बीजेपी को 11899 तथा ग्वालियर में प्रद्युम्न सिंह तोमर बीजेपी ने सुनील शर्मा कांग्रेस को 33123 मतों से हराया है। इसी तरह पोहरी में सुरेश धाकड़ राठखेड़ा बीजेपी ने कैलाश कुशवाह  बीएसपी को 22496, बड़ा मलहरा में प्रद्युम्न सिंह लोधी बीजेपी ने रामसिया भारती कांग्रेस को 17567 मतों से शिकस्त दी है। सुमावली में कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह ने बीजेपी के एदल सिंह कंसाना को 10947 वोट से हराया है।

इनके परिणाम घोषित नहीं पर हार जीत तय

जिन विधानसभा सीट में जीत हार तय हो गई है लेकिन परिणाम घोषित नहीं हुआ है उसमें जौरा से भाजपा के सूबेदार सिंह रजौधा कांग्रेस के पंकज उपाध्याय से 13478 मतों से आगे हैं। इसी तरह करैरा में प्रागीलाल जाटव कांग्रेस भाजपा के जसमन्त जाटव से 30119 वोट, दिमनी में रविन्द्र सिंह तोमर कांग्रेस गिर्राज दंडोतिया बीजेपी से 26178, ग्वालियर पूर्व में कांग्रेस के डॉक्टर सतीश सिकरवार भाजपा के मुन्नालाल गोयल से 1623 मत, डबरा में सुरेश राजे कांग्रेस इमरती देवी बीजेपी से 5762 वोट से आगे चल रहे हैं। सांवेर में तुलसीराम सिलावट बीजेपी प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस से 45968 वोट और मेहगांव में ओपीएस भदौरिया बीजेपी कांग्रेस के हेमन्त कटारे से 10116 वोट से आगे हैं। इनकी जीत-हार तय है।

ये सबसे कम जीत और हार के अंतर वाले रिजल्ट

भांडेर में बीजेपी की रक्षा संतराम ने सबसे कम मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा की रक्षा ने कांग्रेस के फूल सिंह बरैया को 161 मतों से हराया है। बमोरी से भाजपा के महेंद्र सिंह सिसोदिया कांग्रेस के कन्हैयालाल अग्रवाल से 53153 मतों से जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। अशोकनगर में भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी ने कांग्रेस की आशा दोहरे को 14630 वोट से हराया है। मुंगावली से भाजपा के बृजेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हईराम लोधी से 21469 मतों से और अनूपपुर में भाजपा के बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस के विश्वनाथ कुंजाम को 34864 वोट से हराया है। 

इनके परिणाम आ गए थे पहले

इसके अलावा सांची से प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस के मदनलाल चौधरी से 63809 वोट और ब्यावरा से कांग्रेस के रामचंद्र दांगी ने भाजपा के नारायण सिंह पंवार से 12102 वोट से जीत दर्ज की है। हाट पिपल्या से भाजपा के मनोज चौधरी ने कांग्रेस के राजवीर सिंह को 13904 वोट से, मान्धाता में नारायण सिंह पटेल ने कांग्रेस के उत्तम पाल सिंह को 22129, नेपानगर में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर ने कांग्रेस के रामकिशन पटेल को 26340 वोट से तथा बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कांग्रेस के कमल सिंह पटेल को 32133 व सुवासरा से हरदीप सिंह डंग भाजपा ने राकेश पाटीदार कांग्रेस को 29440 मतों से हराया है। सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत ने कांग्रेस की पारुल साहू को 40991 और आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े ने बीजेपी के मनोज ऊंटवाल को 1998 मतों से हराया है।

सिसौदिया ने भी दिखाया दम 

महेंद्र सिंह सिसौदिया ने भी बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार केएल अग्रवाल को 52 हजार 747 मतों से हराया। सिसौदिया की जीत के अंतर के बराबर केएल अग्रवाल को भी वोट नहीं मिल सके। अग्रवाल यहां से महज 47 हजार 709 वोट पाने में ही सफल रहे। जबकि महेंद्र सिंह सिसौदिया को एक लाख 456 वोट मिले। गौरतलब है कि केएल अग्रवाल वर्ष शिवराज सिंह चौहान की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था।

कोई टिप्पणी नहीं