Breaking News

हरदा जिले में फिर हुआ कोरोना विस्फोट आज 29 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव

हरदा जिले में फिर हुआ कोरोना विस्फोट आज 29 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

हरदा - जनता की लापरवाही भारी पड़ने लगी है। आज हरदा जिले में फिर कोरोना विस्फोट हुआ जिसमें 29 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि सोमवार 23 नवम्बर को कुल 356 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 29 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 327 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। 

पॉजिटिव रिपोर्ट में  सुखरास निवासी 50 वर्षीय महिला, कुलहरदा निवासी 30 वर्षीय पुरुष, सिराली निवासी 25 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 7 टिमरनी निवासी 35 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 8 टिमरनी निवासी 25 वर्षीय पुरुष, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 30 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय पुरुष, 6 वर्षीय बालक तथा 26 वर्षीय पुरुष, इंदिरा गांधी वार्ड हरदा निवासी 27 वर्षीय पुरुष, जोशी कॉलोनी हरदा निवासी 22 वर्षीय पुरुष तथा 24 वर्षीय महिला, शीतला माता मंदिर के पास हरदा निवासी 52 वर्षीय महिला, राजधानी कॉलोनी हरदा निवासी 45 वर्षीय पुरुष, पलासनेर हंडिया निवासी 45 वर्षीय महिला, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 9 वर्षीय बालिका तथा 80 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 20 हरदा निवासी 58 वर्षीय पुरुष तथा 35 वर्षीय पुरुष, जोशी कॉलोनी हरदा निवासी 50 वर्षीय पुरुष, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 75 वर्षीय महिला, लक्ष्मी लॉज के पास हरदा निवासी 70 वर्षीय महिला, सिविल लाइन हरदा निवासी 32 वर्षीय पुरुष, शीतला माता मंदिर के पास हरदा निवासी 54 वर्षीय पुरुष, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 31 वर्षीय पुरुष तथा नेहरू वार्ड हरदा निवासी 52 वर्षीय पुरुष शामिल है।   

सोमवार को 200 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 33506 में से 32896 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 610 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 95 है, 1618 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले  की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 339 मरीजो का परिक्षण कर स्वास्थ लाभ दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं