Breaking News

वेयरहाउस बनाने के लिए महिलाओं को 35 और पुरुषों को 25 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार - कमल पटेल कृषि मंत्री

वेयरहाउस बनाने के लिए महिलाओं को 35 और पुरुषों को 25 फीसदी सब्सिडी देगी सरकार - कमल पटेल कृषि मंत्री

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

भोपाल - कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश में वेयरहाउस बनाने पर महिलाओं को 35 फीसदी और पुरुषों को 25 फीसदी सब्सिडी मिलेगी।
मीडिया से चर्चा में मंत्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस और कुछ तथाकथित संगठन किसानों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। किसान कांग्रेस किसानों को भड़का कर आंदोलन कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी जो 3 नए कानून लेकर आए हैं उस पर देश के किसानों ने मुहर लगाई है। इसलिए मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात तथा उत्तर प्रदेश सभी जगह भाजपा बहुमत में आई है। कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है कि एमएसपी बंद हो जाएगी, मंडियां बंद हो जाएंगी। इसे देखते हुए प्रदेश में किसानों को गांव में चौपाल लगाकर मंडी एक्ट के बारे में जागरुक किया जाएगा। इसमें केन्द्र सरकार ने मंडी एक्ट में किये गये संशोधन से किसानों को अवगत कराया जाएगा। इस नए एक्ट से एक देश एक बाज़ार हो जाएगा, किसान की आय बढ़ेगी और वह आत्म निर्भर हो जाएगा। यह बिल किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि किसान ऋण माफी के नाम पर राहुल गांधी और कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं