Breaking News

साऊदी अरब में फंसी महिला को भारत लाने जिला प्रशासन करेगा आवश्यक मदद - कलेक्टर संजय गुप्ता

साऊदी अरब में फंसी महिला को भारत लाने जिला प्रशासन करेगा आवश्यक मदद - कलेक्टर संजय गुप्ता


लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

हरदा - देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशलमीडिया पर ट्वीट कर अपनी व्यथा बताने मध्यप्रदेश के हरदा जिले की महिला रीना गहलोद को वापस अपने वतन भारत लाने के लिए जिला प्रशासन आवश्यक मदद करेगा। जिला प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान लेते हुए उक्त महिला के परिजनों से संपर्क साधा है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिला कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें न्यूज़ के माध्यम से पता चला कि हरदा जिले की एक महिला सऊदी अरब में फंसी हुई है और वह अपने वतन अपने घर वापस आना चाहती है जिसके लिए उक्त महिला जिसका नाम रीना गहलोद बताया गया है ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी व्यथा सुनाते हुए मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उक्त महिला को वापस भारत लाने के लिए पूरा सहयोग करेगा । श्री गुप्ता ने बताया कि इसके लिए महिला के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और जो भी आवश्यक सहयोग होगा वह उपलब्ध कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं