Breaking News

गौ के साथ पर्यटन कैबिनेट के गठन के आदेश जारी, पढ़िए कौन मंत्री किस कैबिनेट में किये गए शामिल

गौ के साथ पर्यटन कैबिनेट के गठन के आदेश जारी

कमल पटेल ओर विजय शाह को मिली जिम्मेदारी, पढ़िए कौन मंत्री किस कैबिनेट में किये गए शामिल

भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गौ कैबिनेट के गठन के ट्वीट के बाद राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही पर्यटन कैबिनेट के पुनर्गठन के भी आदेश हुए हैं। पुनर्गठित कैबिनेट में अध्यक्ष सीएम शिवराज सिंह चौहान के अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, वन मंत्री विजय शाह, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर शामिल किए गए हैं। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव इस समिति के भारसाधक सचिव होंगे।
गौ कैबिनेट में राजस्व मंत्री का पद रिक्त होने से अलग से नहीं हुआ नोटिफिकेशन

गौ कैबिनेट में अध्यक्ष सीएम शिवराज सिंह के अलावा गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, वन मंत्री विजय शाह सदस्य बनाये गए हैं। पूर्व में राजस्व मंत्री का पद गोविंद सिंह राजपूत के पास था जो विधानसभा सदस्य 6 माह के भीतर न बन पाने के कारण रिक्त है। इसलिए राजस्व मंत्री के तौर पर किसी का नॉमिनेशन नहीं किया गया है। अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग कैबिनेट के भारसाधक सचिव होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं