Breaking News

अमर शहीद बिरसा मुंडा भारत माता के सच्चे सपूत हैं - कमल पटेल

अमर शहीद बिरसा मुंडा भारत माता के सच्चे सपूत हैं - कृषि मंत्री कमल पटेल

जननायक बिरसा मुंडा का नाम भारत के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा - सुरेन्द्र जैन

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

हरदा - शहीद जननायक बिरसा मुंडा की जयंती समारोह का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा आज स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि कम उम्र में शहीद जननायक बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की नीति एवं अत्याचार का विरोध करते हुए भारत माता के लिए अपने प्राण न्यौछावर किये है। वे भारत माता के सच्चे सपूत हैं, उनका नाम हमेशा याद किया जाएगा। 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  सुरेन्द्र जैन के द्वारा भी शहीद जननायक बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वो एक सच्चे योद्धा थे जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान देकर समस्त समाज को गौरवान्वित किया। जननायक बिरसा मुंडा का नाम भारत के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। 

कार्यक्रम में एडीएम जे.पी. सैयाम, एसडीएम हरदा श्यामेन्द्र जायसवाल के साथ ही डीएफओ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं