Breaking News

जोधपुर में मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का गर्मजोशी से स्वागत

जोधपुर में मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का गर्मजोशी से स्वागत


मध्यप्रदेश की 25 कृषि उपज मंडियों में खुलेंगे पेट्रोल पंप, सभी मंडियों को किया जाएगा स्मार्ट, पराली से बनेगी गैस

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

जोधपुर। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का आज राजस्थान प्रवास के दौरान जोधपुर में गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। दिल्ली से जोधपुर के लिए रवाना होने से पूर्व कमल पटेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात कर मध्यप्रदेश की 25 कृषि उपज मंडियों में पेट्रोल पंप खोलने को लेकर चर्चा की। 

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के जोधपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पार्टी नेता विमानतल पर पहुंच गए। राजस्थान के पूर्व राजस्व मंत्री रामनारायण डूंडी, पूर्व सांसद पाली बलिराम जांगिड़, पार्षद प्रदीप डेनियल, कैलाश जाट, श्रवण सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने कमल पटेल का स्वागत कर गर्मजोशी के साथ अगवानी की। 

जोधपुर में हुए ऐतिहासिक स्वागत के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने विमानतल पर मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों के कल्याण के लिए प्रभावी योजनाओं को अमल में लाया गया है जिससे उन्हें आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी। कमल पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि उपज मंडियों को स्मार्ट बनाया जाएगा, उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से चर्चा के बाद प्रदेश की 25 मंडियों में पेट्रोल पंप खोलना तय हो गया है, जल्द ही मंडियों का आवश्यकता के अनुसार चयन कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

कमल पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में पराली जलाने से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान को रोकने के लिए पराली से ईंधन बनाने के यूनिट लगाए जाएंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल जोधपुर प्रवास के दौरान भोपालगढ़ में कुलदेवी के दर्शन के लिए पहुंचे और प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। कृषि मंत्री कमल पटेल सोमवार को रामदेव और नाथद्वारा जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं