Breaking News

मध्यप्रदेश उपचुनाव परिणाम, पढ़िए कहाँ कितने राउंड होंगे...

मध्यप्रदेश उपचुनाव परिणाम, पढ़िए कहाँ कितने राउंड होंगे...

सबसे पहले अनूपपुर और सबसे बाद में आएगा ग्वालियर पूर्व का चुनाव परिणाम

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

भोपाल - विधानसभा उपचुनाव के लिए तय की गई राउंड वार व्यवस्था में सबसे पहले अनूपपुर विधानसभा का परिणाम आएगा। यहाँ 18 राउंड काउंटिंग होगी। सबसे अधिक 32 राउंड ग्वालियर पूर्व में होंगे, इसलिए यहाँ का चुनाव परिणाम सबसे देर से आएगा। प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 10 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर होगी। 

मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 सुमावली में 25, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 6-मुरैना में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 7-दिमनी में 23, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 8-अम्बाह में 23, भिण्ड जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव में 27, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 13-गोहद में 24, ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्वालियर में 30, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-डबरा में 24, दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर में 19, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा में 26, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-पोहरी में 23, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी में 23, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर में 22 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34-मुंगावली में 21 राउण्ड होंगे।

सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37-सुरखी में 22, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा में 23, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची में 27, राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्यावरा में 25, आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर में 24, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्या में 21, खण्डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता में 21, बुरहानपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर में 26, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर में 22, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर एवं मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा में 28-28 राउण्ड होंगे।


कोई टिप्पणी नहीं