Breaking News

भाकिसं ने दीपावली ओर गोवर्द्धन पूजा के पर्व को मनाया अनूठे अंदाज में गौ पूजन कर निकाली ट्रैक्टर रैली

भाकिसं ने दीपावली ओर गोवर्द्धन पूजा के पर्व को मनाया अनूठे अंदाज में 

गौ पूजन कर निकाली ट्रैक्टर रैली

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

हरदा - जिले की सिराली तहसील के भारतीय किसान संघ ग्राम इकाई दुलिया द्वारा अनूठे अंदाज में दीपावली और गोवर्धन पूजा के पर्व को मनाया गया। भारतीय किसान संघ के द्वारा दीपावली और गोवर्धन पूजा के पर्व पर ग्राम धूलिया की समस्त गौ माताओं का पूजन कर सामूहिक रूप से ट्रैक्टर रैली निकाली गई।

इस दौरान युवा किसानों ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य भी किया। भारतीय किसान संघ के इस अनूठे अंदाज में पर्व मनाने की सभी ने प्रशंसा की ।

कोई टिप्पणी नहीं