Breaking News

मोदी का उदाहरण देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाया जनसेवा का संकल्प

मोदी का उदाहरण देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाया जनसेवा का संकल्प 

हण्डिया में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में कमल पटेल ने कहा पूरी दुनिया में सुधरी देश की छवि


लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

हरदा। किसान नेता और कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने गृह जिले हरदा के भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदाहरण देते हुए जनसेवा में सक्रिय रहने का संकल्प दिलाया। ग्राम हण्डिया और हरदा नगर में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन करके दिखाया है। 

हण्डिया और हरदा में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया है, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार ने यह करके दिखाया है इससे लोगों का भरोसा बढ़ा और प्रदेश की 28 सीटों के साथ देश में 300 स्थानों पर हुए उपचुनावों में सबसे ज्यादा अंतर के साथ सबसे ज्यादा सीट जीतने का रिकार्ड भाजपा के नाम रहा। 

कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब पहली बार संसद पहुंचे तो वहां साष्टांग प्रणाम किया और कहा कि देश की संसद देश का मंदिर है यहां से उसके विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। लालकिले की प्राचीर से अपने पहले संबोधन में स्वंय को प्रधान सेवक कहे जाने पर भी कमल पटेल ने प्रधानमंत्री की प्रंशसा की। कमल पटेल ने स्वच्छता अभियान सहित देश में आए बड़े बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से दुनिया के सभी देशों में भारत की छवि सुधरी है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि विधेयकों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इससे गांव, गरीब और किसान की तकदीर बदलेगी। कमल पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव जनसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए यही भाजपा की ताकत है। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष  रमेश पटेल, प्रेमनारायण लेगा वरिष्ठ भाजपा नेता  विजय पटेल मण्डल अध्यक्ष हण्डिया , दिनेश झुरिया भाजपा जिलाउपाध्यक्ष, मनील शर्मा जिला मंत्री, प्रेमनारायण पटेल, ललित उपाध्याय, संतोष पुनिया, प्रफुल्ल अग्निहोत्री , गोविन्द पटेल, रामबिलास पटेल, ओम जानी,जयकिशन धनगर, प्रवीण वर्मा, मुकेश ओझा, जगदीश पटेल, सहित सरपंच, सचिव एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद  रहे।

कोई टिप्पणी नहीं