Breaking News

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती चंद्रा ने किया जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक जानकारी

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती चंद्रा ने किया जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण, बंदियों को दी विधिक जानकारी


हरदा
- उप अधीक्षक जिला जेल हरदा श्री एम. एस. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदा श्रीमती शशि कला चंद्रा द्वारा एडीजे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री एस.के. शाक्य के साथ जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 

श्रीमती चंद्रा द्वारा बंदी बैरिको, पाकशाला, वीसी रूम, पीएमएस एवं वीएमएस, सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं महिला वार्ड देखा गया। बंदियों से भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के संबंध में पूछताछ की गई। तैयार भोजन देखा, जो गुणवत्ता में अच्छा पाया गया। श्रीमती चंद्रा ने जेल की साफ-सफाई व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

श्रीमती चंद्रा ने निरीक्षण पश्चात विधिक जानकारी देते हुए बंदियों को आत्मचिंतन करने तथा मेडिटेशन करने हेतु मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे पछतावा हो एवं पुनः जेल में आने की स्थिति बने। उन्होंने बंदियों को मेडिटेशन, अच्छा व्यवहार एवं कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं