Breaking News

किसान आंदोलन के समर्थन में हरदा जिले के संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कल नेशनल हाईवे पर किया जायेगा चक्काजाम

किसान आंदोलन के समर्थन में हरदा जिले के संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कल नेशनल हाईवे पर किया जायेगा चक्काजाम

कानून व्यवस्था के लिए एसडीएम ने लगाई नायब तहसीलदारों की ड्यूटी


हरदा
- किसान बिल के विरोध में ओर देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में हरदा जिले के संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा कल नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया जायेगा। चक्काजाम को लेकर एसडीएम हरदा श्रुति अग्रवाल द्वारा एतिहाद के तौर पर कानून ओर व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार भरत अहिरवार ओर ऋतु भार्गव की ड्यूटी लगाई गई है।

आज शुक्रवार को धरना स्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा के साथियों द्वारा किसानों के साथ साथ जिले के सभी पत्रकारों को लंगर में भोजन करवाया। आज धरना स्थल पर काफी गांवों से किसान पहुंचे और कल के दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भरोसा दिया। आज धरना स्थल पर हरदा अधिवक्ता संघ से कई वकील उपस्थित हुए और उनके द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा की वाजिब मांगों का समर्थन किया गया और हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। 

संयुक्त किसान मोर्चा के गणेश पटेल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आव्हान पर कल हरदा में चक्का जाम किया जाएगा जिसमें जिले के सभी किसान साथी हिस्सा बनेंगे। वही किसान नेता रामनिवास खोरे ने कहा कि किसान अपनी वाजिब मांगो को लेकर धरना दे रहे है। जिसे सरकार को समझना चाहिए ओर जल्द किसान हित मे ये काले कानून वापस लेने चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं