Breaking News

पटवारी नहीं करेंगे खाद्यान्न वितरण ओर किसान पंजीयन का कार्य - पटवारी संघ

पटवारी नहीं करेंगे खाद्यान्न वितरण ओर किसान पंजीयन का कार्य - पटवारी संघ


भोपाल
- प्रदेश में सहकारी समितियों के कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के चलते प्रदेश में उचित मूल्य की सार्वजनिक खाद्यान्न वितरण राशन दुकानों पर खाद्यान्न वितरण एवं रवि फसल उपार्जन 2020 - 21 के लिए कृषक पंजीयन की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए प्रदेश में पटवारियों को उक्त कार्य में लगाए जाने की मंशा कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा व्यक्त की गई है। उक्त जानकारी लगते ही मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए उक्त कार्य से पटवारियों को मुक्त रखने का पत्र शासन को लिखकर अपनी मंशा से अवगत करवाया गया है। 

यह जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बाघेल ने बताया कि सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल से उचित मूल्य की दुकान की राशन वितरण व्यवस्था एवं रबी उपार्जन 2020-21 के कृषक पंजीयन का कार्य प्रभावित होने से वैकल्पिक व्यवस्था में पटवारियों की ड्यूटी लगाए जाने की जानकारी उन्हें प्राप्त होने पर उन्होंने इसका विरोध दर्ज करवाते हुए शासन से पटवारियों को इस कार्य से मुक्त रखें जाने का पत्र लिखा है। 

चर्चा करते हुए श्री बाघेल ने बताया कि पटवारियों के पास वर्तमान परिस्थितियों में पीएम किसान, सी एम किसान योजना, भू राजस्व वसूली, डायवर्सन टैक्स वसूली, फसल नुकसानी राहत राशि वितरण कार्य, आबादी भूमि का सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं और इसके चलते पटवारियों के पास समय का अभाव है। कार्य की अधिकता को देखते हुए पटवारियों द्वारा उक्त कार्य को किया जाना संभव नहीं होगा।

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने इसके लिए प्रमुख राजस्व को पत्र लिखकर अपनी मंशा से अवगत करवाया है।

1 टिप्पणी: