Breaking News

कलयुगी बाप ने दो वर्षीय बच्ची के टुकड़े-टुकड़े कर जंगलों में फेंक दिया, पत्नी की भी कर दी हत्या उसे भी जंगलों में फेंका

कलयुगी बाप ने दो वर्षीय बच्ची के टुकड़े-टुकड़े कर जंगलों में फेंक दिया, पत्नी की भी कर दी हत्या उसे भी जंगलों में फेंका

पुलिस के दबाव में आरोपी ने उगला राज, बरामद करवाया पत्नी का कंकाल


हरदा
- पति-पत्नी की लड़ाई में एक कलयुगी बाप ने अपनी 2 वर्ष की बच्ची के टुकड़े-टुकड़े कर जंगलों में फेंक दिया और पत्नी की भी क्रूरता के साथ हत्या करके टुकड़े बोरी में भर कर जंगलों में फेंक दिया। किंतु पुलिस के दबाव में आरोपी ने अपना जुर्म तो कबूल किया ही अपनी पत्नी के कंकाल को भी बरामद करवाया।

घटना हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम मालापुर की है। गांव के रामचरण गोंड का अपनी पत्नी रितु से अक्सर विवाद होता रहता था। सिरफिरे रामचरण का मकर संक्रांति के कुछ दिन पहले भी अपनी पत्नी से विवाद हुआ जिस पर उनसे पत्नी पर हमला कर दिया ओर फावड़े से मारपीट करने लगा। इस दौरान उसकी दो वर्ष की बच्ची रोने लगी तो उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी ओर फिर पत्नी की हत्या भी कर दी। इसके बाद आरोपी रामचरण गोंड ने अपनी मासूम बच्ची ओर पत्नी की निर्ममता से हथियार से टुकड़े-टुकड़े करके बोरी में भरकर मगरधा के पास बरझिरी के जंगलों में फेंक आया। 

ससुराल वालों को ओर दूसरे लोगों को बताया कि पत्नी गुस्सा होकर बच्ची को लेकर कहीं चली गई है। किंतु रामचरण के ससुर को यह बात गले नहीं उतरी उसने पुलिस को अपने जमाई की हमेशा की मारपीट की आदतों को बताते हुए शंका जाहिर की। इस पर पुलिस ने अपने पुलिसीया अंदाज में पूछताछ की तो रामचरण टूट गया ओर उसने सच्चाई कबूल कर ली। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की निशानदेही से बरझिरी के जंगल में महिला का कंकाल जप्त किया है, बालिका के बाल बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बेटी की हत्या पर आक्रोश में परिजन -

रहटगांव तहसील के करीबी ग्राम झाड़बीड़ा की आदिवासी परिवार की बेटी ऋतु लगभग 6 वर्ष पूर्व सिराली तहसील के ग्राम पिपल्या में रामचरण गोंड से ब्याही थी। शुरुआत में दोनों का जीवन बेहतर चल रहा था। ऋतु के 3 बच्चे है। बड़ा लड़का कृष्णा 6 वर्ष,रितेश 5 वर्ष और लड़की ऋषिका 2 वर्ष थी।

विगत 1 वर्ष से ऋतु और उसके पति रामचरण में आपसी संबंध ठीक ठाक नहीं चल रहा था। विगत 1 माह  पुर्व ऋतु अपने पति से झगड़ा होने पर अपने मायके झाड़बिड़ा थाना रहटगांव आ गयी थी। फिर उसके पति रामचरण ने 8 दिन पहले ही उसे लेकर गया था।

रितु के परिवार वालो ने ससुराल जाने के बाद रितु से फोन पर बात करना चाहा परंतु बात नहीं हुई, जब ऋतु के पिता और उसके मामा उसके ससुराल पिपल्या पहुँचे तो वहाँ कोई नहीं मिला। रितु के माँ को एक महिला से जानकारी मिली कि उसे उसके पति ने मार दिया है,ओर सब घर से भाग गए है।

ऋतु के पिता ने सिराली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जाँच में जुटी ओर रामचरण को तलाश कर गिरफ्तार किया, पुछ ताछ की तो उसने बताया कि उसे मारकर जंगल मे दफना दिया है। मंगलवार को पुलिस जब जंगल मे पहुँची तो एक कंकाल ओर बाल मिले। रितु के भाई अशोक से मिली जानकारी के अनुसार रितु के पति का किसी और औरत के साथ संबंध थे। जिससे रितु के साथ बो मारपीट करता था। 

कोई टिप्पणी नहीं