Breaking News

किसानों के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए अन्य जिलों से आये किसान

किसानों के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए अन्य जिलों से आये किसान

लंगर में किया भोजन, पंजाबी किसानों के जैसे पिया हुक्का


हरदा
- कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन को लेकर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले में संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में पूर्व कांग्रेस विधायक डॉ आर.के. दोगने के साथ ही, नर्मदा बचाओ आंदोलन की प्रमुख मेघा पाटकर ओर अन्य जिलों के किसान शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में आज अभनपुर किसान संगठनों से जुड़े नेताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राज्य मार्ग के बीच बैठकर चक्का जाम किया। किसानों के आंदोलन को हरदा जिले के 4 किसान संगठनों सहित सैकड़ों किसानों ने अपना समर्थन दिया। किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की ओर तीनों कृषि कानून को वापस लेने की भी मांग की।

● धरना प्रदर्शन में चल रहा लंगर -

धरना स्थल पर किसानों ने द्वारा प्रदर्शन में शामिल हो रहे किसानों के लिए लंगर का इंतजाम किया गया है। आज चक्काजाम के दौरान किसानों ने गांधीगिरी दिखाते हुए हाइवे पर बैठकर लंगर किया। किसानों की मांग है कि जब तक सरकार किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि चक्का जाम से यातायात प्रभावित ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन ने अन्य मार्गों से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। जिससे कि नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बनी।

● किसानों ने पिया हुक्का -

चक्का जाम स्थल पर पंजाब के किसानों की भांति हरदा के किसान भी हुक्का पीते नजर आए। पूर्व कांग्रेसी विधायक डॉक्टर आरके दोगने सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी किसानों के इस प्रदर्शन में अपना समर्थन दिया है। मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले हरदा में इस आंदोलन को बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

● प्रशासन रहा चुस्ती -

किसान आंदोलन मैं पूर्व सूचना के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा मौके पर नायब तहसीलदारों और राजस्व अमले के साथ काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो। किसानों के चक्का जाम के दौरान प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ चुस्त रहा और वरिष्ठ अधिकारियों को पल-पल की खबरें भेजता रहा।

कोई टिप्पणी नहीं