Breaking News

सैकड़ो किलोमीटर के मंगल बिहार (पदयात्रा) कर नेमावर पहुंच रहे जैन संत श्री योगसागर एवं 7 मुनि महाराज 17 वर्ष के उपरांत होगा गुरु शिष्य का महामिलन

सैकड़ो किलोमीटर के मंगल बिहार (पदयात्रा) कर नेमावर पहुंच रहे जैन संत श्री योगसागर एवं 7 मुनि महाराज


17 वर्ष के उपरांत होगा गुरु शिष्य का महामिलन

हरदा/नेमावर/टिमरनी - 17 वर्षों की साधना के पश्चात गुरु मिलन की आश लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर से पैद यात्रा करते हुए जैन संत निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 श्री योग सागर जी महाराज एव प.पू मुनि श्री 108 अक्षयसागर जी महाराज व ससंघ 6 मुनिराज नर्मदा नदी के नाभि तट पर आकार ले रहे जैन तीर्थ सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र नेमावर (देवास) की जा रहे है। मुुनि संघ की आगवानी को लेकर जैन समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है।

उक्त जानकारी देते हुए जैन समाज हरदा के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एवं ट्रस्टी राजीव जैन पटवारी ने बताया कि राष्ट्रसंत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री108 श्री योग सागर जी महाराज एव प.पू मुनि श्री108 अक्षयसागर जी महाराज व ससंघ 6 मुनिराज द्वारा हिंगोली (महाराष्ट्र) से नेमावर की ओर मंगल विहार (पद यात्रा) चल रहा है। जिसके चलते हरदा जिले के ग्राम भादूगांव में आहार पश्चात शनिवार ग्राम सोताडा में संघ के रात्रि विश्राम के उपरांत रविवार सुबह मंगल बिहार करते हुए आहारचर्या अमृतश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नवीन भवन हरदा रोड ग्राम पिपलियामाफी, टिमरनी पर हुआ।


मुनि संघ का आगमन टिमरनी नगर में गाजे एवं बाजे के साथ हुआ एवं बड़ी संख्या में समाजजन एवं कई प्रदेशो से आए श्रद्धांलुओं ने आहार चर्या के लिये चौका लागाए। नगर आगमन के दौरान मुनि संघ  नगर के जैन मंदिर पहुँचे। नगर से दोपहर पद बिहार कर  खिडकीवाला में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे है।

निर्यापक श्रमण मुनि श्री108 योग सागर जी महाराज एव संघ पिछले 3 माह से अधिक समय से महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में सैकडो किलोमीटर पैदल चल कर मंगल बिहार कर रहे है। सैकड़ो किलोमीटर पैदल मंगल बिहार के बाद 17 वर्षो के उपरांत गुरु व शिष्य का महामिलन होगा।

पूज्य मुनि संघ की अगवानी को लेकर सिद्धोदय सिद्ध क्षेत्र के अध्यक्ष इंजीनियर संजय मैक्स एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश काला ने संयुक्त रूप से बताया कि क्षेत्र पर विराजमान आचार्य संघ के मुनिगणों एवं त्यागी धर्मात्माओं में विशेष उत्साह है। इस महामिलन के साक्षी बनने देशभर के जैन धर्मावलंबियों द्वारा उत्सुकता व्यक्त की गई है। उन्होंने बताया कि समीपस्थ जैन समाज के लोगों द्वारा कमेटी के साथ उत्साह पूर्वक मुनि संघ की भव्य अगवानी की तैयारी की जा रही है।

👉🏻 - सार्थक राजीव जैन की विशेष रिपोर्ट✍🏻

कोई टिप्पणी नहीं