Breaking News

किसान औने - पौने दाम पर न बेचें अपनी फसल, सरकार करेगी खरीदी - मुख्यमंत्री

किसान औने - पौने दाम पर न बेचें अपनी फसल, सरकार करेगी खरीदी - मुख्यमंत्री

भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ने कहा है कि प्रदेश में 27 मार्च से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी आरंभ होगी। पिछले दिनों हुई बारिश के कारम 22 मार्च से शुरू होने वाली फसलों की खरीदी बाधित हुई है। प्रदेश के किसानों से अपील है कि किसान ओने-पौने दामों पर अपनी फसल नहीं बेचें। जिन फसलों के उचित और पर्याप्त मूल्य मार्केट में मिल रहे हैं, उन्हें किसान अवश्य बाजार में बेचें। किसान जल्दबाजी में अपना नुकसान न करें। राज्य सरकार समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी करेगी।

असम में चुनावी सभाओं को किया संबोधित

सीएम चौहान आज असम में चुनावी सभाओं को संबोधित करने पहुंचे हैं। वहाँ असम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दो चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद गुवाहाटी में मीडिया से बात की। इसके बाद शाम को भोपाल लौटेंगे। यह उनका दूसरा असम दौरा है।

कोई टिप्पणी नहीं