Breaking News

आचार्य श्री विद्यासागर के दर्शन करने आएंगी पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर

आचार्य श्री विद्यासागर के दर्शन करने आएंगी पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर

कृषि मंत्री श्री पटेल भी रहेंगे साथ

(लोकमत चक्र डॉट कॉम)

हरदा।  27 मार्च शनिवार को पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल सुश्री उषा ठाकुर एवं कृषि मंत्री मध्यप्रदेश शासन  कमल पटेल आचार्य श्री के दर्शनार्थ आएंगे।

प्रातः 9:00 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे नेमावर में जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के दर्शन लाभ लेकर दोपहर 1:15 बजे सिद्धनाथ मन्दिर में दर्शन करने पहुंचेगे। दोपहर 1:30 बजे नाभिकुण्ड पर दर्शन पूजन कर दोपहर 1:45 बजे रिद्धनाथ मन्दिर में दर्शन करेंगे।

दोपहर 2:00 बजे कृषि उपज मंडी समिति हंडिया में कृषि आदान विक्रेताओं के लिए, मैनेज हैदराबाद भारत सरकार का हरदा जिले में देशी डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मंत्रीजी का उदबोधन होगा। वहीं दोपहर 2:30 बजे कृषि उपज मंडी समिति हंडिया में मृदा स्वास्थ्य कार्ड अंतर्गत एक दिवसीय कृषि मेला का शुभारंभ एवं कृषि वितरण पुरस्कार योजना अंतर्गत किसान को ट्रैक्टर की चाबी व नगद राशि का पुरुस्कार वितरण किया जायेगा। 

दोपहर 3:00 बजे श्री शिव करुणा धाम आश्रम हंडिया में दर्शन के बाद दोपहर 4:00 बजे ग्राम जोगा में किले का अवलोकन होगा। शाम 5:00 बजे कृषि उपज मंडी समिति हरदा में चना उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ तथा शाम 5:30 बजे नगरपालिका परिषद हरदा में शहीद गैलरी का अवलोकन का कार्यक्रम रखा गया है। शाम 6:00 बजे गुप्तेश्वर मन्दिर बैरागढ़ हरदा में दर्शन एवं निर्धारित कार्यक्रम होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं