Breaking News

होली पर हो सकता है लॉकडाउन इंदौर में...!

होली पर हो सकता है लॉकडाउन इंदौर में...!

प्रस्ताव मंजूर हुआ तो 56 घण्टे तक बंद रहेगा इंदौर

भोपाल - इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर रंगों के पर्व होली पर लाकडाउन लागू किया जा सकता है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह और अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाकर इस पर निर्णय लिया है। इसके बाद कलेक्टर ने राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा है। सरकार की मंजूरी मिली तो होली पर सोमवार को इंदौर में लाक डाउन लागू किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लगने वाला 32 घंटे का लाकडाउन 56 घंटे का हो सकता है। गौरतलब है कि इंदौर, भोपाल व जबलपुर में सरकार ने सन्डे लॉक डाउन के आदेश दे रखे हैं। कल रतलाम, छिंदवाड़ा, बैतूल, खरगोन में भी लॉक डाउन लगाने का फैसला हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं