महिला कांग्रेस सेवादल ब्लॉक इकाई ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
महिला कांग्रेस सेवादल ब्लॉक इकाई ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
टिमरनी - आज भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती महिला कांग्रेस सेवा दल इकाई टिमरनी द्वारा मनाई गई। डॉ अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान उपस्थित रहीं महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सीमा रात्रे ने बाबा साहब का जीवन परिचय देते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर एक भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलितों के आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के अधिकारों के लिए काम किया। वह हमेशा अछूतों और अन्य निचली जातियों की समानता के लिए हमेशा खड़े रहे। उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसलिए उन्हें 'भारतीय संविधान का पिता' कहा जाता है।
जयंती कार्यक्रम के दौरान ब्लाक अध्यक्ष सीमा रात्रे, उपाध्यक्ष सुनिता सेजकर, उमा ढोके,शशि नागराज,गुलाब मंडलेकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
➡️सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻
कोई टिप्पणी नहीं