Breaking News

संतोष पाराशर मनोनीत हुए राजस्व निरीक्षक संघ हरदा के जिलाध्यक्ष

संतोष पाराशर मनोनीत हुए राजस्व निरीक्षक संघ हरदा के जिलाध्यक्ष


हरदा -
 जिले में राजस्व निरीक्षक संंघ के जिलाध्यक्ष पद पर हरदा मुख्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक श्री संतोष पाराशर को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिले में विगत कुछ महीनों से राजस्व निरीक्षक संघ जिला हरदा के पूर्व अध्यक्ष हेमंत गोस्वामी द्वारा त्यागपत्र दे दिया था। जिसके चलते अध्यक्ष पद खाली था। 

हंडिया राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया ने बताया कि मंगलवार को हरदा जिले के राजस्व निरीक्षकों ने कोविड-19 का पालन करते एकत्रित होकर संघ के जिला अध्यक्ष पद हेतु संतोष पारासर का नाम सर्वसम्मति से मनोनीत कर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अध्यक्ष पद हेतु पारासर का नाम श्रद्धा गोसावी ने प्रस्तावित किया । जिसका उपस्थित सभी राजस्व निरीक्षकों ने समर्थन किया। जिले की राजस्व निरीक्षक संघ की शेष कार्यकारिणी पूर्ववत रहेगी। इस मौके पर जिले के राजस्व निरीक्षकों में संतोष पारासर, हेमन्त गोस्वामी, प्रेमसिंह दीवान, संतोष पथोरिया, श्रद्धा गोसावी, सुषमा तिवारी, घनश्याम चौधरी, मोहन दुबे, लोकेश दियावार, पंकज खत्री, पंकज पाल, लालू तिरोले,अजबराव खड़से इत्यादि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं