Breaking News

आइये जिम्मेदारी निभाते हैं, चलिए वैक्सीन लगवाते हैं...।

आइये जिम्मेदारी निभाते हैं, चलिए वैक्सीन लगवाते हैं...!

जनता को जागरूक कर रही संस्थाएं ओर एनजीओ

लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी : आइये जिम्मेदारी निभाते हैं, चलिए वैक्सीन लगवाते हैं इस वाक्य को शिरोधार्य करते हुए नगरी की विभिन्न संस्थाएं ओर एनजीओ जनता को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहे है। कोरोना रोकथाम हेतु कोवेक्सीन अभियान के तहत टिमरनी में वार्ड 10 ओर 11 में घर घर वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक करते हुए शेडो संस्था, अभिनव संस्था, पहल संस्था एवं जनअभियान परिषद की टीम नागरिकों को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित कर रहीं हैं।

इन संस्थाओं के सदस्य नगर के वार्डो में घर घर जाकर आमजन को वेक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित कर रहे साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने की सलाह भी दे रहे है। संस्थाओं के सदस्यों ने बताया कि इनके द्वारा लगातार घर घर जाकर प्रयास किया जा रहा है कि नगर के 18वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोग वेक्सीन जरूर लगवा ले। यह अभियान सतत जारी रहेगा। 👉🏽सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट🖋️

कोई टिप्पणी नहीं