Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवक अनिल दीपावरे (मसनगांव) को पितृशोक

वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवक अनिल दीपावरे (मसनगांव) को पितृशोक

(लोकमत चक्र डॉट कॉम)


हरदा/मसनगांव
- जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवक अनिल दीपावरे (मसनगांव) के पूज्य पिताजी श्री अशोक कुमार दीपावरे का कल रात्रि दो बजे के लगभग अकास्मिक दुखद निधन हो गया। 

समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाले अनिल दीपावरे के पिता श्री अशोक दीपावरे जी 70 वर्ष आयु के थे। श्री अशोक दीपावरे काफी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे एवं सदैव धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। उनके असमय निधन पर समाजजनों, इष्ट मित्रों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि अनिल दीपावरे समाजसेवा के साथ ही पत्रकारिता के माध्यम से ग्राम के लोगों के सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहते है। मसनगांव का दीपावरे परिवार सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाला परिवार है। ग्राम में आने वाले अन्य समाज के साधु संतों की सेवा समर्पित भाव से करने वाले श्री अशोक दीपावरे का निधन एक अपूर्णनीय छति है।

कोई टिप्पणी नहीं