Breaking News

कोविड पॉजिटिव शासकीय कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाये - कलेक्टर

कोविड पॉजिटिव शासकीय कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाये - कलेक्टर

लोकमतचक्र.कॉम ।

सागर : शासकीय कर्मचारियों की सुध लेते हुए सागर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने आज आदेश जारी कर सभी विभाग प्रमुखों को आदेशित किया है कि कोविड पॉजिटिव शासकीय कर्मचारियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाये ओर उनका समुचित उपचार करवाये।

कलेक्टर सागर श्री दीपक सिंह आज आदेश जारी कर कहा कि सागर जिले में कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण हेतु समस्त विभाग प्रमुखों को आदेशित किया जाता है कि समस्त शासकीय विभागों में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल कोविड केयर सेंटर अथवा अस्पताल में भर्ती कराया जावेगा एवं आवश्यकता पड़ने पर सीटी स्कैन कराया जाए जिससे उनके स्वास्थ्य की समुचित देखरेख हो सके। 

कलेक्टर सागर श्री दीपक सिंह का यह आदेश शासकीय सेवकों के लिए संजीवनी जैसा है। जिले के मुखिया ने अपने कर्मचारियों के लिए इस ओर ध्यान तो दिया, अन्यथा इस वैश्विक माहमारी में कर्मचारी भय के माहौल में कार्य कर रहा है कि यदि वो संक्रमित हो गया तो इलाज कहाँ से होगा, कैसे होगा।

कोई टिप्पणी नहीं