Breaking News

राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री गोपीकृष्ण जोशी का दुखद निधन

राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री गोपीकृष्ण जोशी का दुखद निधन

लोकमतचक्र.कॉम।


हरदा
: जिले में आज फिर एक अपूर्णीय क्षति हुई, नगर के शासकीय उच्चतर हायर सेकंडरी स्कूल के सेवानिवृत्त ख्यातनाम प्राचार्य श्री गोपीकृष्ण जोशी का दुखद निधन हो गया। श्री जोशी शासकीय स्कूल में भी समर्पित भाव से अपने छात्रों को अध्यापन करवाते थे। उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरूस्कार से भी सम्मानित किया गया था। नगर की चार पीढीयो ने आपसे शिक्षा ग्रहण की है। श्री जोशी से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी महानगरो और विदेश मे अच्छे पद पर पदस्थ है।

श्री जोशी के परिवार में पुत्र सतीश, निशांत (गोलू) तथा पुत्री सौ. नीति पारे है। आप ज्योतिष के मूर्धन्य विद्वान स्व पण्डित रामकृष्ण शास्री के दामाद थे। आप कुछ दिनों से बीमार थे, इंदौर में इलाज के दौरान आज 94 वर्ष की आयु में प्रातः स्वर्गवास हो गया।

श्री जोशी के निधन पर उनके पूर्व छात्रों, इष्ट मित्रों ओर परिजनों द्वारा श्रृदांजली अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की ओर इसे नगर के लिए, शैक्षणिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

कोई टिप्पणी नहीं