Breaking News

लव जिहाद : मुस्लिम युवक ने नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया, बहलाफुसला कर किया दुष्कर्म

लव जिहाद : मुस्लिम युवक ने नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया, बहलाफुसला कर किया दुष्कर्म

शादी के पहले धर्मांतरण का बना रहा था दबाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग लड़की परिवार को सुपुर्द

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा / रहटगांव (ठाकुर विजयसिंह की विशेष रिपोर्ट) : प्रदेश में भले ही लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बन गया है लेकिन इसके बाद भी लव जिहाद के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। लव जिहाद का एक और मामला हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत में सामने आया है। जहां लव जिहाद का शिकार एक नाबालिग हुई है। मुस्लिम युवक ने पहले तो नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसको बहलाफुसला कर उसे भगा ले गया। नाबालिग के साथ दुष्कृत्य कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने लगा।

संकेतिक चित्र

रहटगांव पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज थाने में लव जिहाद का मामला पंजीबद्ध किया गया।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब  3 माह पूर्व ग्राम झिरी से एक नाबालिक लड़की का अपहरण हुआ था। जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। पुलिस द्वारा धारा 363 के तहत अपराध  पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही थी। 

थाना प्रभारी मनोज ऊईके द्वारा बताया गया कि गुरुवार को हरसूद पुलिस से  सूचना मिली थी कि थाने में एक कम उम्र की लड़की एवं एक लड़के को पकड़ा गया है, लड़की नाबालिक है। जानकारी मिलने पर रहटगांव पुलिस हरसूद थाने पहुंची और पाया कि उक्त लड़की ग्राम झिरी की है जो कि विगत 3 माह पूर्व गायब हुई थी। वही इस प्रकरण में आरोपी रसीद पिता नूरु खान उम्र 24 वर्ष निवासी सिराली द्वारा बहला-फुसलाकर लड़की को भगा ले जाना पाया गया। आरोपी द्वारा लगातार लड़की के साथ कुकृत्य भी किया गया। वही शादी कराने से पहले लड़की का धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया जा रहा था।  


दोनों लड़का एवं लड़की को रहटगांव लाया गया, जहां पर आरोपी पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता आदेश लव जिहाद का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसमें धारा 363 , 376 क  376 2N आईपीसी 325 B एसटी एससी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। लव जिहाद प्रकरण में जो  नाबालिक लड़की है उसे उसके माता के सुपुर्द कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं