Breaking News

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री एकनाथ अग्रवाल का दुखद निधन

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री एकनाथ अग्रवाल का दुखद निधन

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : नगर में कांग्रेस पार्टी के आधार स्तंभ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष, समाजसेवी श्री एकनाथ अग्रवाल का आज तड़के दुखद निधन हो गया। नगर सेठ के नाम से प्रसिद्ध, समाजसेवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अग्रवाल 70 आयु के थे, आप कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान नागपुर में प्रातःकाल दुखद निधन हो गया। 

नगर की शान ओर पहचान श्री अग्रवाल के निधन पर इष्ट मित्रों, परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। धार्मिक प्रवृत्ति के श्री एकनाथ अग्रवाल की वजह से हरदा जिले को देश में पहचाना जाता है। आपने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी मेंं विभिन्न पदों पर रहकर प्रदेश ओर नगर का नाम गौरवान्वित किया। आपने सदैव नगर के लोगों की मदद आगे आ कर की, आप का असमय दुखद निधन नगर के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। 


श्रृदांजली देने वालों में वैश्य समाज के केशव बंसल, पूर्व विधायक आर. के. दोगने, हेमंत टाले, अमर यादव, प्रकाश चंद वशिष्ठ, रजनीश अग्रवाल, अनिल पटेल, भूपेश पटेल, अशोक नेगी, राजीव जैन, संजय कमल पाटनी, सरगम जैन, रजनीश शर्मा, गोविंद व्यास, संजय अग्रवाल, नानकराम बेनीवाल, लक्ष्मीनारायण पंवार, राजकुमार झूरिया ने श्रृदांजली अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं