Breaking News

महिला पटवारी के साथ रास्ता रोककर सरेराह छेड़खानी, पटवारी की तहरीर पर FIR दर्ज

महिला पटवारी के साथ रास्ता रोककर सरेराह छेड़खानी, पटवारी की तहरीर पर FIR दर्ज 


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : राजधानी भोपाल में महिला शासकीय कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं है। आये दिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामले में भोपाल के बिलखिरिया इलाके में एक महिला पटवारी के साथ सरेराह छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। कल मंगलवार को इस मामले की रिपोर्ट संबंधित बिलखिरिया थाने में दर्ज हुई है। 

बिलखिरिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी महिला पटवारी की शिकायत पर आरोपी अजय, महेन्द्र और अजय के भांजे के खिलाफ धारा 341, 294, 353, 354घ आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि फरियादी महिला पटवारी बीते सोमवार को ग्राम पडरिया में एक जमीन की नप्ती करने के लिए पहुंची थी। जमीन नप्ती के बाद जब महिला एक्टिवा वाहन पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रही थी, तभी आरोपियों ने महिला का रास्ता रोक लिया।

पुलिस का कहना है कि महिला का रास्ता रोकने के बाद आरोपियों ने उनके साथ अश्लील अभद्रताएं करना शुरु कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने महिला पटवारी का ​बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया था। बाद में आसपास मौजूद लोगों को देखकर तीनों आरोपी मौके पर से फरार हो गए थे।

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद महिला पटवारी ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाया। मामला दर्ज करने के बाद से आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं