Breaking News

वेतनवृद्धि के आदेश से खुश नहीं कर्मचारी, बाकी मांगें मनवाने 29 जुलाई को लेंगे सामूहिक अवकाश

वेतनवृद्धि के आदेश से खुश नहीं कर्मचारी, बाकी मांगें मनवाने 29 जुलाई को लेंगे सामूहिक अवकाश

भोपाल : राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को जुलाई 2020 से रोकी गई वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने का आदेश जारी करने के बाद भी कर्मचारी-अधिकारी 29 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। पूरे प्रदेश में एक साथ सामूहिक अवकाश के जरिये अधिकारी-कर्मचारी सरकार को अपनी मांगें मनवाने के लिए दबाव बनाने में जुटे हैं।

उधर कर्मचारियों की आंदोलन की तैयारी को देखते हुए वित्त विभाग ने इंक्रीमेंट दिए जाने संबंधी  काल्पनिक आदेश को वास्तविक रूप में लागू करने का निर्देश विभाग प्रमुखों को दिया है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने वित्त विभाग द्वारा जारी वेतनवृद्धि दिए जाने के आदेश के बाद कहा कि मुझे जिलों से बार-बार फोन कर पूछा जा रहा है कि इंक्रीमेंट के आदेश हो गए। आगे क्या करना है ? इस पर उनका जवाब है कि हम 29 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं और यह मोर्चे का निर्णय है। सभी कर्मचारी 29 तारीख के आंदोलन पर अपना फोकस रखें, अभी हमारी दो मांगें और शेष हैं। गौरतलब है कि अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा 2019 से पेंडिंग पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता और उसके बाद बचे भत्ते की मांग के साथ पदोन्नति का लाभ दिए जाने की मांग प्रशासन से की गई है पर अभी तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। इसी कारण कर्मचारी अधिकारी मोर्चा तीसरे चरण के लिए आंदोलन के लिए तैयार हैं।

इसके चलते मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की मीटिंग  कल नर्मदा भवन एवं पर्यावास भवन के सामने संपन्न हुई । उपरोक्त मीटिंग मे  प्रमुख मांगो 1-जुलाई 2019 से 5% महंगाई भत्ता 2-जुलाई 2020 से इंक्रीमेंट का लाभ 3-कर्मचारियों अधिकारियों की  पदोन्नति को शुरू करने आदि मांगों को लेकर राजधानी जुलाई 16 जुलाई को  पर्यावास भवन के सामने कर्मचारियों की गेट मीटिंग ली गई । मीटिंग में मोर्चे मैं शामिल सभी संगठनों के प्रांत अध्यक्ष सम्मिलित होकर कर्मचारियों की समस्याओं से  अवगत  कराया ।

कल की गेट मीटिंग को मोर्चा के नेता  वीरेंद्र खोंगल भुवनेश पटेल जितेंद्र सिंह  निहाल सिंह साबिर खान अनिल वाजपेई श्याम  सुंदर जी श्रीमती निर्मला पाटिल  महेंद्र शर्मा  अजय श्रीवास्तव (नीलू भाई साहब) बलवंत सिंह  गजेंद्र कोठारीसुरेंद्र निगम सुरेंद्र सिंह सोलंकी प्रदीप सारस्वत एसबी सिंह विजय रैकवार सुभाष शर्मा आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया इस अवसर पर कर्मचारी नेता सरंक्षक भुवनेश पटेल, अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति कर्मचारी संगठन  विरेंद्र खोंगल सरंक्षक कर्मचारी कांग्रेस इंजीनियर अशोक शर्मा राजपत्रित अधिकारी संघ एल .एन . कैलासिया पेंशनर्स एसोसिएशन एसबी सिंह संयोजक एवं ओपी कटियार मध्य प्रदेश तृतीय शासकीय कर्मचारी संघ अजीज खान मध्य प्रदेश स्वास्थ्य  राजकुमार चंदेल महामंत्री. प्रदीप सारस्वत सचिव विजय रैकवार राज्य कर्मचारी संघ निहाल सिंह सरंक्षक लघु वेतन कर्मचारी संघ   गौतम पाटील अजाक्स संघ अनिल वाजपेई सरंक्षक सी एस.परसाई निगम मंडल कर्मचारी महासंघ श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर तहसीलदार संघ  दिनेश चंद्र शर्मा मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन उपेन्द्र सिंह सेंगर मध्य प्रदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ सुरज सिंह कुशवाह मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ शिव शंकर रजक  तृतीय कर्मचारी संघ कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष शर्मा सहायक शिक्षक शिक्षक संयुक्त मोर्चा एमपी द्विवेदी मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ सुरेंद्र सिंह सोलंकी मध्य प्रदेश नगर पालिका नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ फिरोज खान राजस्व निरीक्षक संघ उपेंद्र सिंह बाघेल मध्य प्रदेश पटवारी संघ साबिर खान मध्य प्रदेश वाहन चालक यंत्रीकी संघ गजेन्द्र एस .कोठारी  निगम मंडल कर्मचारी महासंघ आमोद तिवारी महामंत्री  मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ अनिल शर्मा मध्य प्रदेश आईटीआई कर्मचारी संघ देवेंद्र गोस्वामी मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ बलवंत सिंह रघुवंशी मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी संघ शंकर सिंह  सेंगर शारदा सिंह परिहार  स्थाई कर्मी सेवा संघ महावीर शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष  समग्र शिक्षक संयुक्त मोर्चा अजय तिवारी एवं शरद बाजपेई संविदा  तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ दीनबंधु गौर आदि नेता उपस्थित रहे।  
विजय रघुवंशी जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश तृतीय शासकीय कर्मचारी संघ एवं संयुक्त मोर्चा भोपाल आभार संतोष मिश्रा महामंत्री आपूर्ति संघ ने किया  समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने 29 जुलाई को अवकाश पर रहेंगे यदि हमारी मांगों का निराकरण नहीं किया तो यह जानकारी सुभाष शर्मा प्रांतीय प्रवक्ता अधिकारी कर्मचारी मोर्चा ने दी है।

कोई टिप्पणी नहीं