Breaking News

भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा CMO को

भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा CMO को

नपा मैं कार्यरत विनियमितीकरण कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की समस्या को लेकर

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : भारतीय मजदूर संघ ने नगर पालिका मैं कार्यरत विनियमितीकरण कर्मचारी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार यादव को दिया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुम  ने बताया कि कर्मचारियों की निम्न मांगे है। 2018 मैं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार विनियमितीकरण कर्मचारी (स्थाई कर्मी) बनाया गया था। जिन कर्मचारियों को स्थाई कर्मी बनाया गया उस समय कुशल कर्मचारियों को अकुशल कर्मचारी कर दिया गया । जिन्हें वापस कुशल श्रमिक मानते हुए कुशल श्रेणी का वेतनमान दिया जाना सुनिश्चित करें।


ज्ञापन में कहा गया कि इस संदर्भ में आपके वरिष्ठ कार्यालय से 10/ 5/ 2021 को आपको आदेश प्राप्त हुए। शेष बचे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों को उनकी वरिष्ठता के आधार पर विनियमितीकरण एवं स्थाई कर्मचारी बनाया जाए। नगर पालिका हरदा में स्थाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर पूर्व में विनियमित कर्मचारियों को नगरपालिका का स्थाई कर्मचारी बनाया जाए। उपरोक्त मांगों को शीघ्र पूरा नही किया गया तो कर्मचारी सामूहिक रूप से हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे । इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ,नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष शिव सोलंकी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर,  मध्य प्रदेश सफाई कामगार संघ के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र गोहर, भारतीय मजदूर संघ के जिला सह मंत्री विकास घावरी एवं कई कर्मचारी गण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं