Breaking News

हरदा जिले की 51 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या हुई टीकाकृत

हरदा जिले की 51 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या हुई टीकाकृत

214983 को कोविड वेक्सीन का प्रथम डोज व 38425 को दूसरा डोज लग चुका

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : कोरोना रोग से बचाव के लिये कोविड वेक्सीनेशन अभियान इन दिनों जारी है। सोमवार को 38803 नागरिकों को कोविड वेक्सीन लगाई गई। इस तरह जिले के 214983 नागरिकों को कोविड वेक्सीन का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने बताया कि हरदा जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु की जनसंख्या 420435 है। जिसमें से 214983 नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है। इस तरह जिले की 51.13 प्रतिशत जनसंख्या को कोविड वेक्सीन लगाया जा चुका है। उन्होने बताया कि जिले के 38425 नागरिकों को वेक्सीन का द्वितीय डोज भी लगाया जा चुका है। वरिष्ठ अधिकारियों से वेक्सीन के और अतिरिक्त डोज प्राप्त करने का अनुरोध किया गया है ताकि जिले की अधिकांश जनसंख्या का कोविड वेक्सीनेशन हो सके। 


कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने बताया कि हरदा ब्लॉक में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों की कुल संख्या 79387 है, जिसमें से 50601 को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। इस तरह लगभग 64 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 13026 को द्वितीय डोज भी लगाया जा चुका है। 

इसी तरह टिमरनी ब्लॉक में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों की कुल संख्या 118714 है, जिसमें से 60199 को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। इस तरह लगभग 51 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 10779 को द्वितीय डोज भी लगाया जा चुका है। 

इसके अलावा खिरकिया ब्लॉक में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों की कुल संख्या 116856 है, जिसमें से 57618 को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। इस तरह लगभग 49 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 7069 को द्वितीय डोज भी लगाया जा चुका है।

हंडिया ब्लॉक में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों की कुल संख्या 105478 है, जिसमें से 46565 को प्रथम डोज लगाया जा चुका है। इस तरह लगभग 44 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि 7551 को द्वितीय डोज भी लगाया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं