Breaking News

स्व सहायता समूह के साथ हो रहे शोषण को नहीं करेगे बर्दाश्त : सरिता ओम प्रकाश बघेल

स्व सहायता समूह के साथ हो रहे शोषण को नहीं करेगे बर्दाश्त : सरिता ओम प्रकाश बघेल 

स्व सहायता समूह के प्रदेश अध्यक्ष ने की आनलाइन बैठक 

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा/टिमरनी : प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह एवं एम डी एम सांझा चूल्हा समूह महासंघ भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा आज दिनांक 11/7/2021 को आनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया । प्रदेश अध्यक्ष श्री मती सरिता ओम प्रकाश बघेल के दिशा निर्देशनुसार प्रदेश संभाग जिला एवं ब्लाक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमे सभी जिला पदाधिकारियों जिला हरदा से अध्यक्ष सुनीता डोले, जिला प्रभारी मनीषा पारे एवं ब्लाक अध्यक्ष श्री मती राधा बाई प्रधान द्वारा अपने अपने क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हो रहे समूहों के शोषण के सम्बन्ध में चर्चा की गई । जिसमे यह तय किया गया की आगामी 27/7/2021 को पूरे प्रदेश स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के खिलाफ महाआंदोलन किया जाएगा। 

बैठक  का संचालन  प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह एवं एम डी एम सांझा चूल्हा समूह की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता बर्डे द्वारा किया गया एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता ओम प्रकाश बघेल व प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता रविन्द्र  बर्डे  एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती नेहा केशव दुबे ,चम्बल संभाग प्रभारी शबाना अकरम खान द्वारा प्रदेश की समस्त सांझा चूल्हा समूह की माताओं ,बहनों से चर्चा कर समस्याओं को जानकर समाधान किया गया । इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों सहित भोपाल संभाग जबलपुर संभाग शहडोल संभाग सागर संभाग चम्बल संभाग जिला हरदा अध्यक्ष श्री मती सुनीता डोले व जिला प्रभारी मनीषा पारे एवं ब्लाक अध्यक्ष श्री मती राधा बाई प्रधान आदि से लगभग 35 से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष सहित कार्यकारणी के समस्त पदाधिकारी एवं ब्लाक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित समूह की माताएं एवं बहने भी आनलाइन  मीटिंग में सम्मिलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं