Breaking News

कृषि मंत्री कमल पटेल बने खंडवा लोकसभा उपचुनाव प्रभारी

कृषि मंत्री कमल पटेल बने खंडवा लोकसभा उपचुनाव प्रभारी

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल/हरदा : प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को खंडवा लोकसभा उपचुनाव का भाजपा ने प्रभारी बनाया है। मध्यप्रदेश भाजपा संघठन ने उक्त जिम्मेदारी देते हुए कद्दावर नेता कमल पटेल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री कमल पटेल को लोकसभा उपचुनाव प्रभारी बनाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम डूडी, देवेंद्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष विनीत गीते, बाबा पटेल, विजय गोयल, अरुण तिवारी, सुनील दुबे, डॉ राजेन्द्र शर्मा, गुलशन चौरसिया, गणेश राजपूत, सागर तिवारी, पप्पू धनगर, भवानी तिवारी, सन्दीप अग्रवाल सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारियो ने बधाई देते हुए संगठन का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं